Agra. दक्षिणांचल के मीटर रीडिंग और बिल कलेक्शन के लिये अब महिलाएं भी कार्य करती हुईं नजर आएंगी। शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी कार्यालय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यशाला में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की महाप्रबंधक सौम्या अग्रवाल और मुख्य विकास अधिकारी जे रीभा मौजूद रही जिन्होंने मीटर रीडिंग और बिल कलेक्शन के कार्य की सभी को जानकारी दी और बताया कि किस तरह से विद्युत कर्मचारी घर-घर जाकर मीटर रीडिंग और बिल कलेक्शन का काम करते हैं।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को विद्युत विभाग से जोड़ा जा रहा है। इन महिलाओं की अभी ट्रेनिंग की जा रही है और जो महिलाएं इच्छुक होंगे उन्हें मीटर रीडिंग और विद्युत कनेक्शन के कार्य में लगाया जाएगा।

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि आज लगभग सेल्फ हेल्प ग्रुप की लगभग 136 महिलाएं इस कार्यशाला में मौजूद हैं जिन्हें बारीकी से मीटर रीडिंग और बिल कलेक्शन की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं इस कार्य करने को इच्छुक होंगे, उन्हें पूरी तरह से ट्रेंड किया जाएगा और उनके मोबाइल पर विद्युत मीटर रीडिंग वाले कलेक्शन का ऐप डाउनलोड कराया जाएगा। उसके बाद उन्हें क्षेत्र वितरित किए जाएंगे। 1 मीटर रीडर को लगभग 15 घरों का क्षेत्र दिया जाएगा घर घर जाकर उन्हें लोगों के विद्युत मीटर रीडिंग लेनी होगी और जरूरत पड़ने पर वही मोबाइल से बिल भी बनाना होगा।
मुख्य विकास अधिकारी जे रीभा ने बताया कि विद्युत विभाग का यह एक अनूठा प्रयास है। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण को तो बल मिलेगा ही वहीं हेल्प सेल्फ ग्रुप की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और आर्थिक रूप से भी मजबूत हो सकेंगी।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9