Home » आगरा यूनिवर्सिटी के सामने CAA-NRC के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन

आगरा यूनिवर्सिटी के सामने CAA-NRC के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन

by admin

आगरा। नागरिकता संशोधन क़ानून (सी.ए.ए), नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (एन.आर.सी) व नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एन.पी.आर) को लेकर मुस्लिम महिलाओं का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर जब शहरवासी इस पर्व की खुशी में झूम रहे थे तो इसी बीच मुस्लिम महिलाओं ने नागरिकता संशोधन क़ानून, नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन, और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के विरोध में एक बार फिर अपना विरोध प्रदर्शन किया। सोशल मीडिया पर मुस्लिम महिलाओं के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के वायरल होने से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे मुस्लिम महिलाओं ने CAA और NRC विरोध में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मुस्लिम महिलाओं के विरोध प्रदर्शन किए तस्वीरें पालीवाल पार्क स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने की हैं। जहां पर मुस्लिम महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं एकत्रित हुए और हाथों में नो सीएए, नो एनआरसी और नो एनपीआर की लिखी तख्तियां लेकर सभी ने शांति के साथ अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार से इन बिल को तुरंत वापस लेने की मांग की। जानकारी करने पर यह सामने नहीं आया कि ये महिलाएं किस क्षेत्र की थी या किसके नेतृत्व में इन्होंने ये विरोध प्रदर्शन किया।

फिलहाल कुछ भी हो लेकिन गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मुस्लिम महिलाओं का यह विरोध प्रदर्शन पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती है। इससे पहले भी शहीद स्मारक पर कुछ मुस्लिम महिलाओं और युवतियों ने विरोध प्रदर्शन किया था जिसे पुलिस ने सख्ती के साथ खत्म करा दिया था लेकिन अब जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं उन फोटो ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles