Home » कासगंज में दर्ज था दहेज के लिए हत्या का मुकदमा, महिला सूरत में प्रेमी संग मिली जिंदा

कासगंज में दर्ज था दहेज के लिए हत्या का मुकदमा, महिला सूरत में प्रेमी संग मिली जिंदा

by admin
Murder case was registered in Kasganj for dowry, woman found alive with lover in Gujarat

आगरा। कासगंज में दर्ज था हत्या का मुकदमा। महिला गुजरात में मिली जिंदा। प्रेमी के साथ पुलिस ने किया बरामद।

बताया जा रहा है कि कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की बेटी की हत्या का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया गया था। नौ मई को पिता ने दहेज के लिए हत्या की एफआईआर कराई थी। इसमें उसके पति, ससुर, सास और ननद को नामजद किया गया। आरोप था कि 2018 में युवक से शादी के बाद ससुरालीजन बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करते थे। यह मांग पूरी नहीं की तो बेटी की हत्या कर दी। शव को गायब कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को जांच में एक के बाद एक कई साक्ष्य ऐसे मिले, जिसमें महिला के जिंदा होेने की पुष्टि होती गई। इसके बाद सीओ दीप कुमार पंत ने एसआई धीरज सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई। उसका फोन सर्विलांस पर लगाया।

लोकेशन सूरत की मिलने पर पुलिस वहां गई। बताया गया कि महिला वहां मिल गई। वह गांव के ही अपने प्रेमी भगवंत के साथ रह रही थी। प्रेमी दिव्यांग है। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को उसे बरामद कर लिया गया। उसे कासगंज लाया गया है।

सीओ ने बताया कि महिला के पिता ने दहेज के लिए हत्या का झूठा मामला दर्ज कराया था। जांच में महिला जिंदा मिली। वह सूरत में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। अब महिला के पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment