आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज शाम 6:00 बजे समाप्त हो गई। 58 सीटों पर सैकड़ों प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम मशीन में कैद है। वहीं आगरा की सभी 9 विधानसभाओं पर सुबह धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ते हुए आगरा में शाम 6:00 बजे तक 60.65% मतदान हुआ। सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा में लोगों ने वोट डालने में रुचि दिखाई है।

घना कोहरा होने के कारण आज सुबह आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही, लेकिन धूप खिलने के साथ ही धीरे-धीरे वोट डालने वालों की संख्या में इजाफा होता गया। शाम 6:00 बजे वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगरा में मतदान प्रतिशत 60.65 रहा। तो वहीं एत्मादपुर विधानसभा के लोगों ने सबसे अधिक अपने मत का प्रयोग किया। एत्मादपुर विधानसभा में 68 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।
वोट प्रतिशत
एत्मादपुर : 68%
फतेहपुर सीकरी : 64
आगरा ग्रामीण : 62
आगरा उत्तर : 56.40
आगरा दक्षिण : 57.50
फतेहाबाद : 59.02
बाह : 58.01
खेरागढ़: 64.73
आगरा छावनी : 56
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/LaErqf25r0FDcVNYJTZMo9