Home » गुजरात में गिरा मोरबी पुल, 400 से अधिक लोग नदी में गिरे

गुजरात में गिरा मोरबी पुल, 400 से अधिक लोग नदी में गिरे

by admin

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। मच्छु नदी पर बना पुल टूटने से नदी में सैकड़ों लोग डूब गए। आनन-फानन में प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस से लटके हुए लोगों को बचा जा रहा है तो वहीं नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रेस्क्यू किया जा रहा है। वहीँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दु:ख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक मच्छु नदी के ऊपर बने केबिल पुल के बीच का हिस्सा टूटकर गिरा है। यह पुल केबिल से बना हुआ है। जब इस पुल से गुजरते हैं तो केबल से सधे होने के कारण यह हिलता है। इसलिए इसे हिलता पुल भी कहा जाता है। बताया गया है कि उस समय पुल पर लगभग 500 लोग मौजूद थे। पुल पर लोगों की अधिक संख्या और अत्यधिक दबाव के चलते यह हादसा हुआ है।

मोरबी पुल मरम्मत के चलते पिछले कई महीनों से बंद था। इस मरम्मत कार्य में लगभग 2 करोड़ रूपये खर्च हुए हैं। मरम्मत कार्य होने के बाद 5 दिन पहले ही इस पुल को खोला गया था। बताया जा रहा है कि आज रविवार होने के चलते लोगों की अधिक संख्या में भीड़ पुल पर पहुंच गई थी। जिसके चलते यह पुल दबाव नहीं झेल सका और टूट गया।

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हर संभव तरीके से लोगों की जान बचाने को दिशा निर्देश दिए। वहीं इस हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को 2-2 लाख रुपये जबकि घायलों को ₹50 हज़ार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया।

Related Articles

Leave a Comment