Home » यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म, घटना से मचा हड़कंप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में नाबालिग से दुष्कर्म, घटना से मचा हड़कंप, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by admin
Minor raped in a moving bus on Yamuna Expressway, stirred up incident, forensic team gathered evidence

फिरोजाबाद। सोमवार की रात यमुना एक्सप्रेस वे पर चलती बस में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना से हड़कंप मच गया। नाबालिग की मां ने कंडक्टर और उसके एक साथी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फोरेंसिक यूनिट और डॉग स्क्वाड जांच में जुटी है। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

स्लीपर कोच बस सोमवार रात 11 बजे दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से औरैया के लिए रवाना हुई। यहीं से शिकोहाबाद की महिला अपनी 15 साल की बेटी और 19 साल की भतीजी के साथ बस में सवार हुई। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी ड्राइवर सीट के पीछे वाली स्लीपर सीट पर लेटी थी। बस के अंदर की लाइट बन्द थी और बाकी यात्री सोए हुए थे। जेवर टोल निकलने के बाद कंडक्टर बबलू और उसके साथी ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। रात तीन बजे घटना की जानकारी होने पर उसने बस रोकने की कोशिश की, लेकिन बस नहीं रोकी गई। आगरा में एक्सप्रेस वे उतरने के बाद आरोपित बस से उतरकर भाग गए। इसके बाद उसने अपने देवर और बेटे को शिकोहाबाद फोन कर घटना की जानकारी दी। सुबह सात बजे शिकोहाबाद में प्रतापपुरा चौराहे पर बस रोककर पुलिस को जानकारी दी गई। इनके बाद पुलिस बस को थाने पर ले गई।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड ने बस की जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। पहले एसपी ग्रामीण ने पीड़ित महिला और नाबालिग युवती से जानकारी ली। इसके साथ ही अन्य यात्रियों के बयान दर्ज किए। इसके बाद एसएसपी मौके पर पहुंच गए। लगभग दो घण्टे बाद बस के यात्री अन्य वाहनों से आगे के लिए रवाना हो गए।

फिरोजाबाद एसएसपी अशोक शुक्ला ने बताया कि चलती बस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की महिला कंडक्टर और उसके साथी पर आरोप लगा रही है। अब तक किशोरी और उसकी मां के बयान में विरोधाभास है। पुलिस टीम जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles