आगरा। फतेहाबाद मार्ग पर ग्राम घाघपुरा के पास एक मैक्स जीप की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मैक्स चालक गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी श्याम बाबू उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र राम अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से शमशाबाद से अपने गांव लौट रहा था। रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम घाघपुरा के पास सामने से आई एक मैक्स जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते श्याम बाबू की मौके पर मौत हो गई, वहीं पत्नी राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दुर्घटना करने वाली मैक्स जीप को तलाश कर रही है।
अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…
https://chat.whatsapp.com/K7TYmtMzREv5Os7R2Lgzy8