Home » पेयजल संकट को लेकर सेवा आगरा संस्था का जलसंस्थान पर मटकाफोड़ प्रदर्शन

पेयजल संकट को लेकर सेवा आगरा संस्था का जलसंस्थान पर मटकाफोड़ प्रदर्शन

by pawan sharma

आगरा। शहर में गंगाजल आ जाने के बाद भी जलसंस्थान शहर के लोगों की प्यास नही बुझा पा रहा है। शहर के अधिकतर भाग तो पेयजल के संकट से जूझ रहा है। इस भीषण गर्मी ने पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों की दिक्कते और बढ़ा दी हैं। शहर में गहराते जा रहे पेयजल संकट को लेकर पीड़ित लोगों के साथ सेवा आगरा संस्था सड़क पर उतर आई है।

जल संकट को लेकर संस्था के साथ क्षेत्रीय लोग और बच्चे भी इस प्रदर्शन में शामिल नजर आए। सभी लोग हाथों में ‘योगी-मोदी अंकल पानी दो’ की तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सेवा आगरा की ओर से पेयजल संकट को लेकर जलसंस्थान तक जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में शामिल सभी लोग देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुखिया योगी अदित्यनाथ को कोसते हुए पेयजल की मांग कर रहे थे।

लोगों का प्रदर्शन यही नही रुका। जुलूस में शामिल महिलाओं ने पेयजल संकट के कारण हो रही परेशानियों के विरोध में जलसंस्थान में मटके फोड़े और फिर अधिकारियों का घेराव कर जलसंस्थान में हंगामा काटा।आक्रोशित महिलाओ ने अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई और पेयजल संकट को लेकर अपनी वेदनाएं भी बताई। इस दौरान सेवा आगरा ने पेयजल संकट को दूर करने को लेकर जलसंस्थान के महाप्रबंधक आर एस यादव को ज्ञापन सौंपा और इस समस्या को दूर कराने की अपील की।

ज्ञापन सौंपने के बाद सेवा आगरा के संस्थापक मुरारीलाल गोयल पत्रकारो से रूबरू हुए और पेयजल संकट पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उनका कहना था कि गंगाजल के नाम पर सरकार और स्थानीय प्रशासन शहरवासियों के साथ मजाक कर रहा है। इस भीषण गर्मी में आधे शहर में पेयजल सप्लाई का संकट खड़ा हो गया है तो जिन स्थानों पर टेंकरो के माध्यम से सप्लाई हो रहा है वहाँ टैंकर माफियाओं ने अपना जाल बिछाकर शहरवासियों की आर्थिक कमर तोड़ दी है। इस प्रदर्शन के माध्यम से योगी और मोदी जी से पेयजल की गुहार लगाई है।

जलसंस्थान के महाप्रबंधक का कहना है कि लोगों ने कुछ क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई बाधित होने की शिकायत की है और कुछ क्षेत्र जैसे यमुना पार के पेयजल संकट की शिकायत की है। पेयजल पाइप लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है तो जिन स्थानों पर पाइप लाइन नही है वह टेंकरो से पानी सप्लाई किया जा रहा है। लोगों की शिकायत को गंभीरता से लिया है।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि अगर पेयजल संकट दूर नही हुआ तो महापौर नवीन जैन के आवास पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment