Home » विजयादशमी पर्व पर शिव सैनिकों ने किया शस्त्र पूजन, गरीब व निराश्रित लोगों की जन सेवा का लिया संकल्प

विजयादशमी पर्व पर शिव सैनिकों ने किया शस्त्र पूजन, गरीब व निराश्रित लोगों की जन सेवा का लिया संकल्प

by admin
Shiv soldiers performed weapon worship on Vijayadashami festival, resolved to serve the poor and destitute people

आगरा। शुक्रवार को विजयादशमी का महापर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ में मनाया गया। इसी कड़ी में ताजनगरी में भी विजयादशमी के महापर्व पर जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विजयादशमी के महापर्व पर जहां बुराई पर अच्छाई की जीत कहे जाने वाले रावण के पुतले का दहन किया जाता है तो वहीं शस्त्र और औजार पूजन कार्यक्रम की पूजा आदि अनादि काल से चली आ रही हैं। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट स्थित कुंद कुंद जैन धर्मशाला में शिव सेना मुख्यालय पर शिव सैनिकों द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

सभी शिव सैनिकों ने विजयादशमी के महापर्व पर जहां शस्त्र पूजन किया। इस दौरान गरीब निराश्रित और बेसहारा लोगों की जन सेवा का भी संकल्प लिया गया। शिवसेना प्रमुख वीनू लवानिया का कहना था कि विजयादशमी के महापर्व पर शस्त्र पूजन कर बुराई पर अच्छाई का संदेश भी दिया जाता है।

Shiv soldiers performed weapon worship on Vijayadashami festival, resolved to serve the poor and destitute people

शिवसेना के अलावा अन्य हिंदूवादी संगठनों और संस्थाओं ने भी विजयादशमी के महापर्व पर शस्त्र पूजन किया, साथ ही शहर वासियों को अधर्म पर धर्म की और असत्य पर सत्य की विजय त्योहार के प्रतीक विजयादशमी पर्व की बधाई दी।

Related Articles