Home » आगरा के कई बड़े व्यापारियों ने छोड़ा कंछल गुट, अब आए इनके साथ

आगरा के कई बड़े व्यापारियों ने छोड़ा कंछल गुट, अब आए इनके साथ

by admin
Many big businessmen of Agra left Kanchal faction

आगरा (31 May 2022 Agra News)। आगरा के श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के अध्यक्ष रहे चुन्नी लाल गुप्ता समेत कई बड़े व्यापारियों ने कंछल गुट का दामन छोड़ा। अब आए इनके साथ। इन बड़े व्यापारियों को दी गई ये जिम्मेदारी।

अतिथि वन में हुआ कार्यक्रम
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल मंगलवार को आगरा आए। वाटर वक्र्स स्थित अतिथि वन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके समक्ष व्यापारिक संगठन (कंछल गुट) से जुड़े अनेक वरिष्ठ व्यापारी नेताओं ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश की सदस्यता ग्रहण की।

आपसी मतभेद भुलाएं व्यापारी
कार्यक्रम संयोजक और महानगर अध्यक्ष नरेश पाण्डेय ने बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने अन्य संगठन छोड़कर आए व्यापारियों का स्वागत किया। संगठन में उचित सम्मान का भरोसा देते हुए कहा कि व्यापारियों की लड़ाई को मिलजुल कर लड़ा जाएगा। सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारियों को होने वाली समस्याओं के लिए हमारा संगठन पुरजोर लड़ाई लड़ेगा। सभी व्यापारियों को आपसी मतभेद भुलाकर एक साथ संघर्ष का बिगुल फूंकना होगा।

इन्होंने ग्रहण की सदस्यता
श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के 30 वर्ष तक अध्यक्ष रहे चुन्नी लाल गुप्ता ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने 1968 में उत्तर प्रदेश खाद्य व्यापारी संघ से जुड़कर व्यापारियों के हक की लड़ाई शुरू की। 1973 में श्याम बिहारी मिश्रा के उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए। 2005 में संगठन में विभाजन हो गया। इसके बाद श्री बनवारी लाल कंछल के गुट से जुड़े रहे। उनके साथ प्रदीप जैन, कपूर चंद रावत, ओम प्रकाश वर्मा, मुकेश सिंह, नरेन्द्र सिंघल, अनुराग गोयल, विकास अग्रवाल, भरत गुप्ता, सजल गर्ग, रवि शर्मा, अमित बसंल ने सदस्यता ग्रहण की।

इन्हें मिली प्रदेश में जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने चुन्नीलाल गुप्ता को प्रदेश संरक्षक व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। प्रदीप जैन को प्रदेश उपाध्यक्ष, कपूर चंद रावत को संगठन मंत्री, ओमप्रकाश वर्मा व मुकेश सिंह को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी सौपी है। कार्यक्रम में रवि अरोड़ा (युवा प्रदेश संगठन मंत्री), हरीश सोनी (महानगर मंत्री), दिनेश झा, पवन तौमर, विशाल शर्मा, जगमीत वोहरा, योगेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles