Home » देखिए, एक ऐसा चौराहा जहाँ रोज बहती है राष्ट्रप्रेम की भावना

देखिए, एक ऐसा चौराहा जहाँ रोज बहती है राष्ट्रप्रेम की भावना

by pawan sharma

आगरा। कहीं तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कहीं तिरंगे के मान सम्मान और अभिमान के लिए लोग एकजुट हो रहे हैं। बात राष्ट्र की है। राष्ट्र की भावना की है और राष्ट्रीय ध्वज की है। जी हां ताजनगरी आगरा में एक चौराहा ऐसा भी है जहां सुबह प्रतिदिन राष्ट्रप्रेम की भावना बहती है।

ताजनगरी आगरा का यह चौराहा खेरिया मोड़ का है। खेरिया मोड़ बाजार कमेटी और नगर निगम के सहयोग से खेरिया मोड़ तिराहे का सौंदर्यकरण किया गया है। नाले की गंदगी को खत्म करके नाले के ऊपर मेटी बिछाई गई। फुव्वारा लगाया गया। पेड़ पौधों से सुसज्जित किया गया। इतना ही नहीं यहां के दुकानदारों और नगर निगम के सहयोग से इस पर स्ट्रीट लाइट से लेकर यहां लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की मेज भी लगाई गई।

बात सौंदर्यकरण की होती तो भी ठीक थी मगर यहां बाजार कमेटी ने पूरे देश में एक अलग ही मिसाल पेश की है। आगरा के खेरिया मोड़ बाजार कमेटी के सदस्यों ने प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज को लहराने का संकल्प लिया है।

सुबह 9:45 बजे सायरन बजता है और सायरन की आवाज से खेरिया मोड़ बाजार कमेटी के सभी सदस्य एकत्रित होते हैं। इसके बाद सही 10:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और फिर 52 सेकंड का राष्ट्रगान होता है।

पूरे खेरिया मोड़ बाजार कमेटी के लोग खेरिया मोड़ पर रहने वाले क्षेत्रीय नागरिक और स्कूली बच्चे यहां जनगणमन करते हैं और उसके बाद शाम को बकायदा पूरे सम्मान के साथ इस ध्वज को उतारा जाता है।

ताजनगरी आगरा के खेरिया मोड़ बाजार कमेटी के सदस्यों और नगर निगम ने पूरे देश में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के लिए एक अनूठी मिसाल पेश की है।

Related Articles

Leave a Comment