Home » लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाया गणतंत्र दिवस, CAA-NRC पर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने का लिया संकल्प

लोक जनशक्ति पार्टी ने मनाया गणतंत्र दिवस, CAA-NRC पर पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने का लिया संकल्प

by admin

आगरा। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व को लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ जगदीश सिंह तोमर के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर मनाया गया जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह तोमर ने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और ध्वज को सलामी दी। उसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया और देश में एकता उसकी अखंडता और आपसी प्रेम सौहार्द बढ़ाए जाने को लेकर शपथ भी ली।

इसके बाद एक बैठक भी हुई जिसकी अध्यक्षता डॉ0 जगदीश सिंह तोमर ने की। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने और आम जनमानस तक उन्हें पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का गठबंधन एनडीए के साथ है इसीलिए इस गठबंधन धर्म को भी हमें निभाना है। देश हित में किन सरकार ने जो नागरिकता संशोधन कानून लेकर आई है उसको लेकर विपक्ष जो भ्रांतियां फैला रहा है, उन भ्रांतियों को दूर करने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं भी करनी होंगी जिससे व्यक्ति इस कानून की गंभीरता को समझ सके।

जगदीश सिंह तोमर ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जो लोग धरने पर बैठे हैं और जिनके सहारे पर बैठे हैं, वे देश के गद्दार हैं। आने वाले समय में भारत की जनता उनको दरकिनार करके मुहतोड़ जवाब देगी। अब लोगों की समझ में आ गया है कि देश की भलाई करने में अगर सक्षम है तो वह एनडीए गठबंधन है। काँग्रेस, सपा, बसपा या फिर ममता बनर्जी हो यह सभी देश को मिटाने की बात कर रहे हैं। आज गणतंत्र दिवस पर हम सभी ने शपथ ली है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता को एनआरसी और सीएए के बारे में समझाएंगे और उनकी भ्रांतियों को दूर करेंगे जिससे सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत कर सके।

Related Articles