Home » आगरा में सुबह 9 बजे तक 10% से कम हुई वोटिंग, कई जगह खराब हुई वीवीपैट मशीन

आगरा में सुबह 9 बजे तक 10% से कम हुई वोटिंग, कई जगह खराब हुई वीवीपैट मशीन

by admin
Less than 10% voting in Agra till 9 am, VVPAT machine damaged in many places

आगरा। लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर आगरा की सभी 9 विधानसभा में मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार आगरा में मतदान काफी कम रहा है। इसमें एत्मादपुर विधानसभा में सबसे अधिक लोगों ने वोट डालने में रुचि दिखाई है, तो वहीं आगरा ग्रामीण और आगरा दक्षिण में सबसे कम लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है। वहीं कई जगह वीवीपैट मशीन खराब हो गईं, जिन्हें बदल कर दूसरी मशीन रखी गईं और मतदान शुरू किया गया।

आगरा में आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। सुबह 9 बजे तक 8.1 प्रतिशत मतदान हो सका है, जिसका एक मुख्य कारण सुबह घना कोहरा माना जा रहा है। वहीं कई स्थानों पर वीवीपैट मशीन खराब होने से मतदान कुछ देरी से शुरू हो सका। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि एत्मादपुर में 8, किरावली में तीन, खेरागढ़ में पांच एवं सदर में 4 वीवीपैट मशीन बदली गई हैं।

सुबह 9 बजे तक कहां कितना प्रतिशत मतदान

आगरा में सुबह 9:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार एत्मादपुर में सबसे अधिक मतदान हुआ है। आगरा दक्षिण एवं ग्रामीण में सबसे कम मतदान हुआ है।

एत्मादपुर…9%
छावनी …7.5%
दक्षिण ….4.5%
उत्तर ग्रामीण…4.5%
फतेहपुर सीकरी ..5%
खेरागढ़ …8%
फतेहाबाद. 8.7%
बाह… 7.3%

Related Articles