Home » चंबल नदी किनारे योग कर दी निरोग रहने की सीख

चंबल नदी किनारे योग कर दी निरोग रहने की सीख

by admin
Learned to be healthy by doing yoga on the banks of Chambal river

पिनाहट। ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग किया। क्षेत्र में जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए। लोगों को योग कर निरोग रहने की जानकारी दी गई।

मंगलवार को 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। योग दिवस की तैयारियां बीते एक सप्ताह से चल रही थी। जहां क्षेत्र में जगह जगह योग शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान थाना पिनाहट परिसर में थाना प्रभारी कुलदीप कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ योग किया।

अपने पैतृक गांव उमरेठा में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आगरा श्याम भदोरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ चंबल नदी किनारे रेत में योग किया।

अपने पैतृक गांव उमरेठा में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आगरा श्याम भदोरिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ चंबल नदी किनारे रेत में योग किया।

ब्लॉक परिसर पिनाहट में ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर सिंह भदोरिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने योग किया। बसई अरेला में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र पाराशर ने ग्रामीण युवाओं को योग कराया।

वही मोहल्ला मार स्थित श्री डी पी सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षकों के साथ छात्रों ने योग किया, हजारी लाल पाराशर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और छात्रों ने योग किया। ग्राम पंचायत विप्रावली के ग्राम प्रधान देवानंद परिहार ने ग्रामीणों के साथ योग किया।

योग दिवस के मौके पर ब्लॉक क्षेत्र के गांव एवं स्कूल परिसरों में जगह-जगह आयोजित योग शिविरों में लोगों को योग कराया गया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को बताया कि प्रतिदिन योग करेंगे निरोग रहेंगे और शरीर फिट और स्वस्थ रहेगा हमें रोजाना योग करना चाहिए। योग के बारे में पूरी तरह से जानकारी दी गई।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment