Home » Weekly Horoscope (11 July to 17 July): जानिए साप्ताहिक राशिफल में किस पर मेहरबान रहेगा भाग्य

Weekly Horoscope (11 July to 17 July): जानिए साप्ताहिक राशिफल में किस पर मेहरबान रहेगा भाग्य

by admin
Know what your stars say in the weekly horoscope

आगरा। जानिए साप्ताहिक राशिफल में किस पर मेहरबान रहेगा भाग्य। किस राशि वाले जातकों को होगा नुकसान। 11 से 17 जुलाई का राशिफल।

जानिए साप्ताहिक राशिफल में किस पर मेहरबान रहेगा भाग्य, बता रहें है #Astrologer Acharya Syyed Imran ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान।

मेष

इस राशि के जातकों के ​लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा। हर कदम पर आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार में अच्छे ​​परिणाम आएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आय के अतिरिक्त साधन बनेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे।

वृष

इस राशि के जातकोें के लिए यह सप्ताह कुछ परेशानी भरा हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों पर अनचाही जिम्मेदार आ सकती है। परिवार का सहयोग कम मिल पाएगा। मतभेद भी हो सकते हैं। कामकाजी महिलाएं घर और कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखें। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन
यह सप्ताह रोजी रोजगार की दिशा में अच्छा अवसर लेकर आएगा। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। घर की मरम्मत में धन खर्च हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर परेशानी रहेगी। सोच समझकर ही धन निवेश करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई पुरानी बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं।

कर्क
सप्ताह की शुरुआत में कारोबार को समझकर आगे बढ़ाएं। किसी भी काम में लापरवाही न करेंं। व्यापार के क्षेत्र में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सप्ताह के बीच में सामाजिक कामेां में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है।

सिंह
इस राशि के जातकों को पुराने संबंध की उपेक्षा से बचना होगा। दूसरों पर भरोसा करने के कारण आपको धनहानि हो सकती है। जिनका व्यापारी पार्टनरशिप में है, वे विशेष सतर्क रहें। शेयर बाजार में धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञ से सुझाव अवश्य लें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप उनके चुनौतीभरे समय में साथ देंगे।

कन्या
इस सप्ताह आप किस्मत के रथ पर सवार होंगे। रोजगार और व्यापार में लाभ मिलेगा। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से लाभ मिल सकता है। बीच सप्ताह में आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के कारण आपका मान सम्मान बढ़ सकता है।

तुला
इस सप्ताह आप में जबरदस्त आत्मविश्वास दिखाई देगा। हर सोचा हुआ काम समय से पूरे होने के योग हैं। रोजगार की तलाश खत्म होगी। भूमि या वाहन खरीदने के भी प्रबल योग हैं। भोग विलाास की कोई वस्तु आप खरीद सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक

व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। क्रोध से बचें। किसी से कोई वादा न करें। नौकरी पेशा वाले लोंगों को दिक्कतें हो सकती हैं। किसी भी छोटे विवाद को तूल न दें। वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत का खास ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु
इस सप्ताह परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार के संबंध में यात्रा करने का योग है। नौकरी करने वालों के लिए नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मकर
इस सप्ताह आपको धैर्य रखने की जरूरत है। कारोबार में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सावधानी बरतें। इस सप्ताह धन हानि के योग हैं। आपको किसी शुभचिंतक की सलाह से ही धन निवेश करना चाहिए। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ
दूसरोें पर ज्यादा विश्वास करना आपके लिए कष्टकारी हो सकता है। कंस्ट्रक्शन का काम करने वालों के लिए सफलता के योग हैं। घर में किसी प्रिय सदस्य का आगमन हो सकता है। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इसीलिए खान पान का विशेष ध्यान रखें।

मीन
इस सप्ताह धन लाभ के योग हैं। लेेकिन आपका पेट खराब रह सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सुखद समाचार मिलेगा। कारोबार में प्रगति होगी। परविार के साथ यात्रा भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment