Home » साप्ताहिक राशिफल में जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

साप्ताहिक राशिफल में जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

by admin
Know what your stars say in the weekly horoscope

आगरा। इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए साप्ताहिक राशिफल में।

27 जून से तीन जुलाई तक का साप्ताहिक राशिफल के बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान। मीन राशि वालों को होने जा रहा है ज्यादा फायदा।

मेष: इस राशि के जातकों जो भी किसी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। रोग—शोक से इस सप्ताह आपको मुक्ति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वासन से लबरेज रहेंगे। अगर कारोबारी हैं तो ग्राहकों के लिए नई स्कीम शुरू कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

वृष: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सम्मान मिलेगा। फिजूल के विवाद में न पड़ें। कुछ विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपको भटकाने का प्रयास करेंगे। धन अधिक खर्च हो सकता है। भूमि भवन से जुड़े विवाद सामने आ सकते हैं। इस सप्ताह सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह के बीच में आप मौसमी ​बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

मिथुन: बुधवार के बाद पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ होगा। यदि आप लंबे समय से मनचाही जगह पर तबादला या प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आपकी इच्छा इस सप्ताह पूरी हो जाएगी। व्यवसाय में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा। सत्ता—सरकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए कुछ समय अवश्य निकालें।

कर्क: सप्ताह के शुरुआती दो दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। फिर भी आपको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके सुझाव को प्राथमिकता देंगे। मनचाही जगह ट्रांसफर ​भी पा सकते हैं। यात्रा के योग हैं। लेकिन इस दौरान सेहत और सामान दोनों का ध्यान रखें। जीवनसाथी को सेहत बिगड़ सकती है।

सिंह: यह सप्ताह सफलता और सौभाग्य लिए है। आप दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। करियर में सफलता मिलेगी। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। अगर कहीं धन फंसा हुआ है तो वह भी आसानी से निकल आएगा। संतान की कोई उपलब्धि आपके सम्मान को बढ़ाने वाली होगी।

कन्या: अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के योग हैं। कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं आपको चिंता में डाल सकती हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। आपको सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है। आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

तुला: नई संपत्ति खरीदने का विचार बनाने के योग हैं। कारोबार में मुश्किल आ सकती हैं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। सप्ताह के मध्य के बाद आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में विस्तार संभव है। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं।

वृश्चिक: इस सप्ताह आपका मूड काफी सकारात्मक रहेगा। परेशानियों से न घबराएं। उनका सामना करें। अपने विवेक का इस्तेमाल कर किसी भी चुनौती पर आप विजय पा सकते हैं। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। विरोधी काम में अड़ंगा डाल सकते हैं। धन के लेन देन में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु: इस सप्ताह मंगलवार और बुधवार को आपके सभी काम बन सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं। कोई विशेष उपलब्धि आपको मिल सकती है। समाज में मान सम्मान मिलेगा। अगर किसी के साथ गलतफहमियां हैं तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएंगी।

मकर: जीवनसाथी के साथ बातें कर पुरानी गलतफहमियां दूर कर लेंगे। समय का अच्छा उपयोग करेंगे। अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं को शांत मन से सुलझाएं। भूमि से जुड़ा विवाद आपको परेशान कर सकता है। आपका बजट भी इस सप्ताह गड़बड़ा सकता है।

कुंभ: परिजनों की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। यह करियर और कारोबार की दृष्टि से बेहद उत्तम समय है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी करते हैं तो आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में जूनियर का सहयोग मिलेगा।

मीन: सोमवार और मंगलवार को धन मिलने के योग हैं। कारोबारी यात्रा भी कर सकते हैं। रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगें व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे।

Related Articles

Leave a Comment