Home agra मकर संक्रांति पर्व पर पतंग महोत्सव का हुआ आयोजन, यमुना के साथ शहर को स्वच्छ रखने का लिया गया संकल्प

मकर संक्रांति पर्व पर पतंग महोत्सव का हुआ आयोजन, यमुना के साथ शहर को स्वच्छ रखने का लिया गया संकल्प

by admin

Agar. मकर संक्रांति पर यमुना की तलहटी में पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पतंग महोत्सव का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और लायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद पतंग महोत्सव की शुरुआत हुई। इस महोत्सव में राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग और पतंगबाजी करने वाले लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पतंग महोत्सव के माध्यम से यमुना मैया को स्वच्छ बनाये रखने का संकल्प भी लिया गया।

कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है तो हर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यमुना की तलहटी पर आयोजित हुए पतंग महोत्सव में राजनैतिक लोग,समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और पतंगबाजों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पतंगबाजी के दौरान सभी ने कोविड-19 गाइड लाइन का पालन भी किया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने सभी लोगों को मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।

आसमान में नजर आई रंग बिरंगी पतंगें

शहर में लगभग पिछले 7 वर्षों से मकर संक्रांति के पावन पर्व पर यमुना किनारा रोड स्थित यमुना आरती स्थल, प्राचीन मथुराधीश मंदिर के सामने पतंग महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इस बार भी मकर संक्रांति पर होने वाले पतंग महोत्सव की जोरदार तैयारी की गई। इस बार यहां का माहौल अन्य वर्षो की अपेक्षा बदला हुआ भी नजर आया। क्योंकि कोरोना रफ्तार कम हुई है तो लोग हर पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रहे है। पतंग महोत्सव का लुफ्त उठाने के लिए भारी संख्या में लोग पहुँचे। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने शहर वासियों के साथ पतंगबाजी की। इन पतंगों पर पर्यावरण बचाओ, कोरोना गाइड लाइन का करे पालन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ग्रीन गैस, ओजोन लेयर और गिरते भूगर्भ जल को बचाने का संदेश दिया है। इस दौरान असमान भी रंगबिरंगी पतंगों से सजा हुआ नजर आया। चारों ओर पतंग ही पतंग नजर आने से असमान भी रंगबिरंगा नजर आ रहा था।

भारतीय संस्कृति और रीतिरिवाजों का हुआ पालन

केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का कहना था कि पतंग महोत्सव का आयोजन करके आयोजन कर्ताओं ने भारतीय संस्कृति और रीतिरिवाजों का पालन किया है। इस पतंग महोत्सव के माध्यम से लोग मकर संक्रांति के महत्व को समझेगे। इतना ही नही लोगों को विभिन्न सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

%d bloggers like this: