Home » फ़िल्म प्रमोशन को आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन-कृति सेनन ने देखा ताज़महल

फ़िल्म प्रमोशन को आगरा पहुंचे कार्तिक आर्यन-कृति सेनन ने देखा ताज़महल

by admin

Agra. बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों दोनों सितारे जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए दोनों आगरा पहुँचे और मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। दोनों ने ही ताजमहल को करीब से देखा और उसकी पच्चीकारी व वास्तुकला की जानकारी ली।

ताजमहल में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ होने के बाबजूद दोनों बॉलीवुड सितारों ने बेहद सादगी के साथ ताजमहल का दीदार किया। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस लालायित नजर आए। दोनों सितारों के साथ पर्यटकों और फैंस ने सेल्फी ली तो वहीं कार्तिक आर्यन और कृति ने सभी के साथ ताजमहल पर जमकर मस्ती भी की। उनके फैंस उत्साहित होकर उनके गले लग गए। उन्होंने अपने चहेते सितारों को शुभकामनाएं दीं। उनकी आने वाली फिल्म की सफलता की कामना की।

प्लेन से आये थे आगरा

फिल्म शहजादा के प्रमोशन के लिए आगरा पहुंचे कार्तिक और कृति सेनन प्लेन से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुँचे थे। उसके बाद वे गाड़ी से सीधे शिल्पग्राम पहुंच गए। यहां गोल्फ कार्ट में बैठकर दोनों ही ताजमहल पहुँचे। दोनों सितारों के आगमन की सूचना पर पुलिस भी अलर्ट मोड पर थी। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों सितारों ने मोहब्बत की निशानी का दीदार किया।

रहा रोमांटिक पल

दोनों ही बॉलीवुड सितारों ने ताजमहल का दीदार करने के बाद डायना बेंच पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने फोटो शूट भी कराया। कार्तिक आर्यन कृति सेनन को गोद में उठाया और जमकर झूम उठे इस पल को बेहद रोमांटिक बना दिया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद पर्यटक भी उत्साहित नजर आए और उन्होंने जमकर तालियां बजाई।

Related Articles

Leave a Comment