Home » ऑस्कर समिति में शामिल हो सकती हैं काजोल

ऑस्कर समिति में शामिल हो सकती हैं काजोल

by admin
Kajol may join Oscar committee

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को ऑस्कर समिति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। क्लास ऑफ 2022 की गेस्ट लिस्ट जारी की गई।

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल को ऑस्कर समिति में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज यानी की ऑस्कर ने क्लास ऑफ 2022 की गेस्ट लिस्ट जारी की है। भारत की तरफ से इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, साउथ के सुपरस्टार सूर्या और राइटर रीमा कागती का नाम शामिल है।

बता दें कि इससे पहले इस समिति में एआर रहमान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, आमिर खान और सलमान खान का नाम शामिल है। बता दें कि इस साल सदस्य बनने के लिए आमंत्रित की कई काजोल हिंदी फिल्म जगत की एकमात्र अभिनेत्री हैं।

काजोल इस साल ऑस्कर समिति में आमंत्रित किए गए 397 नए सदस्यों में शामिल हैं। अगर अभिनेत्री इस निमंत्रण को स्वीकार कर लेती हैं तो वह अगले साल अकादमी पुरस्कार के लिए वोट देने का अधिकार मिल जाएगा। हालांकि अभिनेत्री की अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन उनके पति अजय देवगन ने अभिनेत्री को बधाई दे दी है।

बता दें कि ऑस्कर के क्लास ऑफ 2022 में इस बार 71 नॉमिनीज और 15 विनर शामिल हैं, जिनमें 44% महिलाओं को इनविटेशन भेजा गया है। इसमें 37% अंडर-रिप्रेजेंटेड कम्युनिटी से जुड़ी हुई हैं।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment