Home » जूनियर डॉक्टर्स ने बार पार्टी में की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस से भी की अभद्रता

जूनियर डॉक्टर्स ने बार पार्टी में की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस से भी की अभद्रता

by pawan sharma

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र के दिल्ली गेट इलाके में बीती रात अशोका बार में पार्टी मना रहे जूनियर डॉक्टर ने जमकर हंगामा काटा। नशे में धुत्त डॉक्टरों ने बार कर्मचारियों के साथ हर दर्जे की अभद्रता की ओर विरोध करने पर कर्मचारियों को जमकर पीटा। जूनियर डॉक्टर इतने पर ही नहीं माने। उन्होंने बार में जमकर तोड़फोड़ भी कर डाली मारपीट की।

बार कर्मचारियों ने जूनियर डॉक्टरों की गयी मारपीट की घटना से तुरंत पुलिस को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा और मारपीट करने वाले जूनियर डॉक्टरों को हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई पर जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी अभद्रता कर डाली। पुलिस ने इस मामले में 9 जूनियर डॉक्टर 40 अज्ञात सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

बताया जाता है कि जूनियर डॉक्टर बीती रात अशोका बार में पार्टी कर रहे थे। तभी एक कर्मचारी से कहासुनी होने पर डॉक्टरों ने जमकर बवाल काटा। लोगों ने बताया कि नशे में धुत होकर हंगामा, उपद्रव, बवाल और मारपीट कर रहे जूनियर डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची पुलिस टीम से जूनियर डॉक्टर ने बदतमीजी कर दी। लिहाजा पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर जूनियर डॉक्टरों को गिरफ्तार किया और अभियोग पंजीकृत कर लिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टर के दिल में पुलिस के प्रति दहशत का माहौल है।

रात को हुए बवाल और पुलिस की इस कार्रवाई की आग सुबह भी सुलगती हुई दिखाई दी। एस एन के जूनियर डॉक्टरों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए हड़ताल कर दी। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई जिससे मरीज और तीमारदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ईलाज कराने एस एन मेडिकल कॉलेज आये मरीजों को इलाज से महरूम लौटना पड़ा। जूनियर डॉक्टरों का आरोप था कि पुलिस ने एक पक्ष की कार्यवाही सुनकर तुरंत कार्रवाई को अंजाम दिया जो पूरी तरह से गलत है। जूनियर डॉक्टर ने मांगे ना माने जाने तक आंदोलन करने और हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।

वहीँ पुलिस ने आगामी कार्यवाई करते हुए 25 जूनियर डॉक्टर्स को गिरफ़्तार किया था जिसमें 15 जूनियर डॉक्टर्स को जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment