Agra. जीवनी मंडी सरोड स्थित जोंस मिल लाइन में सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे बम धमाका करने के मुख्य आरोपी रज्जो जैन की लगभग 6.80 करोड़ की चिह्नित अवैध संपति के जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रज्जो जैन की अवैध संपत्तियों को जब्त की कार्रवाई ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित राज कमल अपार्टमेंट से हुई। शुक्रवार सुबह एसपी सिटी रोहन बोत्रे दलबल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राजकमल अपार्टमेंट पहुँचे थे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में राजकमल अपार्टमेंट को जब्त करने की कार्यवाही की। इससे पहले पुलिस ने डुगडुगी बजाकर व अनाउंसमेंट करके आसपास रहने वाले लोगों को प्रॉपर्टी के जब्त होने की जानकारी दी। बताया जाता है कि जिलाधिकारी पीएन सिंह ने रज्जो जैन की इस संपत्ति को जब्त करने के आदेश दिए थे जिसके बाद इस पूरी प्रक्रिया को अमल में लाया गया है।

जोंस मिल लाइन स्थित सोढ़ी ट्रांसपोर्ट के गोदाम के पीछे 19 जुलाई 2020 को बम धमाका हुआ था। इस धमाके में ट्रांसपोर्ट के गोदाम की छत उड़ गई थी। विस्फोटक से धमाका कराए जाने की पुष्टि होने पर थाना छत्ता में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद मैना गेट, पथवारी निवासी राजेंद्र प्रसाद जैन उर्फ रज्जो जैन का नाम सामने आया था। पुलिस ने रज्जो जैन सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पांच नवंबर 2020 को रज्जो जैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में दो मार्च को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया। इसके बाद रज्जो जैन के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। गैंगस्टर की इस कार्रवाई के बाद ही राजीव जैन की अवैध संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो गई थी जिसे आज अमलीजामा पहना दिया गया है। रज्जो जैन की अवैध संपत्तियों पर किस मुकदमे के तहत और क्यों संपत्ति जप्त की जा रही है यह भी पुलिस द्वारा लिखवाया जा रहा है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन पी बोत्रे ने बताया कि जिला अधिकारी पीएन सिंह के आदेश पर रज्जो जैन की अवैध सम्पतियों को जब्त किया जा रहा है। रज्जो जैन की लगभग 6.80 करोड़ की सम्पतियां है जिन्हें चिन्हित कर डीएम को रिपोर्ट भेजी गयी थी। इसमें पांच संपत्ति को चिह्नित किया गया था, जिसमें प्लाट, निर्माणाधीन अपार्टमेंट और पुश्तैनी घर भी शामिल है। अब गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति का जब्तीकरण के आदेश जिलाधिकारी पीएन सिंह से मिले है। सम्पतियों को जब्त करने की शुरुआत ताजगंज थाना क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित राज कमल अपार्टमेंट से हुई है।
यह संपत्ति की गई है चिन्हित-
1:- राज कमल अपार्टमेंट, निर्माणाधीन, सागा एंपोरियम के पीछे, फतेहाबाद रोड।
2:- प्लॉट संख्या 55, गिर्राजपुरी के समीप, भगवती बाग, नरायच, जोकि रज्जो जैन के बेटे धीरज जैन के नाम पर है। 3:- मैना गेट, पथवारी में संपत्ति 66 वर्ग गज में है, यह पत्नी मंजू जैन के नाम पर है।
4:- मैना गेट, पथवारी में ही 96.66 वर्ग गज की संपत्ति, जोकि रज्जो जैन के बेटे धीरज जैन के नाम पर है।
5:- लेन गऊशाला, बेलनगंज में पुश्तैनी मकान 275 वर्ग गज