Home » आगरा में भात देने जा रहे जलेसर के किशोर की यमुना नदी में डूबने से मौत

आगरा में भात देने जा रहे जलेसर के किशोर की यमुना नदी में डूबने से मौत

by admin
Jalesar's teenager going to give rice in Agra dies due to drowning in Yamuna river

आगरा। आगरा में परिवार संग शादी में भात देने आ रहा किशोर यमुना नदी में डूबा। शादी की खुशियां मातम में बदलीं।

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र में तीर्थ धाम बटेश्वर में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना करने आया किशोर यमुना नदी में नहाते समय डूब गया। किशोर की मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकाला। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

15 साल का पीयूष निवासी जलेसर एटा बुधवार को अपने पिता संतोष शर्मा एवं मां रीता देवी सहित परिजनों के साथ अपनी रिश्तेदारी खजुआपुरा बाह में शादी समारोह कार्यक्रम में भात देने के लिए जा रहा था। किशोर और परिजनों रिश्तेदारी में पहुंचने से पहले तीर्थ धाम बटेश्वर में भगवान भोले की पूजा को पहुंचे। दोपहर बाद माता—पिता परिजन पूजा अर्चना करने लगे।

पीयूष बटेश्वर के महादेव घाट पर यमुना नदी में स्नान करने लगा। स्नान करते समय अचानक किशोर गहरे पानी में डूब गया। किशोर के यमुना नदी में डूबने से माता-पिता परिजनों सहित अन्य श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय गोताखोरों ने यमुना नदी में छलांग लगाकर किशोर को खोजने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली

स्थानीय गोताखोरों ने यमुना नदी में छलांग लगाकर किशोर को खोजने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली। किशोर के डूबने से माता-पिता सुध बुध खोकर बेहोश हो गए। अन्य ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी ली और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को यमुना नदी में खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

काफी कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने यमुना नदी से किशोर को मृत अवस्था में बाहर निकाला। जिससे किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने मृतक किशोर के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment