Home » इसे कहते हैं जोर का झटका धीरे से देना, लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त

इसे कहते हैं जोर का झटका धीरे से देना, लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त

by admin
It is called giving a blow slowly, the common man is plagued by the ever-increasing inflation.

Agra. पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई। बीते नौ दिनों में पेट्रोल पर 5.59 रुपये और डीजल पर 5.62 रुपये बढ़ गए हैं। इससे रोजमर्रा के वाहनों से कार्य करने वालों पर खासा असर पड़ा है। वहीं इससे घर-गृहस्थी का बजट भी बिगड़ने लगा है। आगरा पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि 21 मार्च को पेट्रोल-डीजल कीमतें बढ़ी। इसके बाद लगातार कीमत बढ़ रही है। पिछले नौ दिनों में लगभग आठ बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े है।

इस तरह बढ़े रेट

20 मार्च 2022: पेट्रोल 95.02 रुपये, डीजल: 86.53 रुपये
21 मार्च : पेट्रोल 95.82 रुपये, डीजल: 87.34 रुपये।
22 मार्च: पेट्रोल: 96.62 रुपये, डीजल: 88.14 रुपये।
24 मार्च: पेट्रोल: 97.42 रुपये, डीजल: 88.94 रुपये।
25 मार्च: पेट्रोल: 98.21 रुपये, डीजल: 89:74 रुपये।
26 मार्च: पेट्रोल: 98:71 रुपये, डीजल: 90.29 रुपये।
27 मार्च: पेट्रोल: 99.01 रुपये, डीजल:90.64 रुपये।
28 मार्च: पेट्रोल: 99.81 रुपये, डीजल: 91.34 रुपये।
29 मार्च पेट्रोल: 100.61 रुपये, डीजल: 92.15 रुपये

प्रतिदिन वाहन चलाने वाले वाहन चालकों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से खासा रोष देखने को मिल रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि यह पहले ही तय था कि भाजपा सरकार बनेगी तो पेट्रोल और डीजल के दाम जरूर बढ़ेंगे। सरकार ने बहुमत हासिल किया और शपथ ले जाने के बाद उस दिन की राहत देने के बाद सरकार ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले 9 दिनों से लगातार बढ़े। लोगों को जोर का झटका धीरे से लगे इसीलिए सरकार 80 पैसे से ₹1 रुपये तक धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाती रही। लगभग ₹6 के आसपास पेट्रोल और डीजल पर दाम बढ़ चुके हैं।

बिगड़ गया रसोई का बजट

पेट्रोल और डीजल के दाम के अलावा रसोई गैस के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे सबसे ज्यादा असर तो गृहस्थी पर पड़ा है। घर संभालने वाली महिलाओं का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य सामग्री महंगी हो गई तो वहीं एक साथ रसोई गैस की दाम ₹50 बढ़ने जैसे जले पर नमक छिड़कने का काम सरकार ने कर दिया है। अब तेल, सब्जी, मसाले भी महंगे हो गए हैं। इस वृद्धि का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है।

Related Articles