Home » टोक्यो में बोले भारतीय: जो काशी को सजाए हैं, वह टोक्यो आए हैं

टोक्यो में बोले भारतीय: जो काशी को सजाए हैं, वह टोक्यो आए हैं

by admin
Indians said in Tokyo: Those who decorated Kashi have come to Tokyo

नई दिल्ली (23 May 2022)। जापान की राजधानी टोक्यो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत। भारतीय बोले, जो काशी को सजाए हैं, वह टोक्यो आए हैं। जापानी बच्चे से बोले मोदी, आप हिंदी अच्छी जानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। भारतीय मूल के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। लोगों ने कहा, जो काशी का सजाए हैं, वह टोक्यो आए हैं। लोगों का कहना था कि हम बेहद खुश हैं कि हमें टोक्यो में प्रधानमंत्री के स्वागत का मौका मिला। प्रधानमंत्री ने हमें हर जगह गौरवान्वित किया है। उनकी ऊर्जा सकारात्मक है।#pmmodi

आप हिंदी अच्छी तरह से जानते हैं
टोक्यो में एक होटल में पीएम का इंतजार कर रहे बच्चों से उन्होंने बात की। एक जापानी बच्चे से मोदी ने कहा, वाह, आपने हिंदी कहां से सीखी। आप हिंदी अच्छी तरह से जानते हैंं। इस दौरान पीएम ने आटोग्राफ दिए और बच्चों की पेंटिंग्स देखी।#modiinjapan

QUAD लीडर्स समिट में भाग लेंगे
बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी जापान (Japan) के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23 मई सोमवार से शुरू हो रही क्वाड लीडर्स समि​ट में भाग लेने गए हैं। वह आज सुबह टोक्यो पहुंचे। उनका दौरा दो दिवसीय है। वह मंगलवार शाम तक वहां रुकेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह 40 घंटे की जापान यात्रा पर हैं। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के पीएम फूमियो किशिदा, आस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित पीएम एंथनी अल्बनीज से मिलेंगे।

23 बैठकों में हिस्सा लेंगे
40 घंंटे की यात्रा के दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। वह 35 सीईओ से भी मुलाकात करेंगे।

Related Articles