Home » लोहा गलाने की फैक्ट्री में हादसा, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

लोहा गलाने की फैक्ट्री में हादसा, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

by pawan sharma

आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर इलाके में संचालित लोहा गलाने की फैक्ट्री में अचानक तेज आवाज के साथ फैक्ट्री की भट्टी फट गई। भट्टी फटने से भट्टी के पास काम कर रहे 3 मजदूर इस हादसे में झुलस गए। जिसमें एक की हालत नाजुक है। जबकि दो मजदूर मामूली रूप से झुलस झुलस गए है। तीनों ही घायलों को एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार शुरू करा दिया गया है।

दरअसल आपको बताते चलें कि यह हादसा गुरुवार की सुबह हुआ है। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के फाउंड्री नगर इलाके में शैलेश अग्रवाल की जय कपिस के नाम से लोहा गलाने की फैक्ट्री संचालित है। रोजाना की तरह फैक्ट्री में गुरुवार को काम हो रहा था। अचानक फैक्ट्री की भट्टी में पानी डालने के बाद भट्टी में मौजूद लोहे के अवशेष उछले और पूरी भट्टी फट गई।

फैक्ट्री में मौजूद भट्टी में काम कर रहे तीन मजदूरों में से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया है। फैक्ट्री प्रशासन ने मजदूरों का इलाज शुरू करा दिया है। चिकित्सकों के मुताबिक एक मजदूर की हालत नाजुक है। जबकि दो मजदूर मामूली रूप से झुलसे हैं। फैक्ट्री में हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल मच गया और काम कर रहे मजदूर दहशत में आ गए।

Related Articles

Leave a Comment