आगरा। आरोही सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित श्री रूद्र महाभिषेक महानुष्ठान महोत्सव का आज आगाज़ हो गया। प्रात: 7 श्री भोले बाबा मंदिर ई ब्लॉक रामलीला पार्क कमला नगर में आज दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित के सानिध्य में हुआ जिसमें काशी, त्रयम्बकेश्वर, व उज्जैन से पधारे आचार्यों ने अभिषेक कराया। इस महाभिषेक से यजमानों ने कामनानुसार सामग्री द्वारा नर्मदेश्वर शिवलिंग पर अभिषेक किया तथा दोपहर से कालसर्प पितृ दोष के निवारण की पूजा की गयी ।
मुख्य यजमान डॉ विशाल चौहान ने सपत्निक पंचांग व एकलिंग पीठ का पूजन व नर्मदेश्वर का विधिपूर्वक पूजन कर नमक चमक पद्धति से महाभिषेक किया। साथ ही अन्य यजमानों में संजय अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, यश प्रताप सिंह, जीतेन्द्र, रजनी देवी आदि उपस्थिति रहीं।
आरोही संस्था के अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया रोग निवृति के लिए कल विशेष रूप से गिलोय, कुशा जल, गंगाजल व सर्वोषधि द्वारा अभिषेक किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने में रवि कांत तिवारी, मनीष कुशवाह, आशीष लावानिया आदि का सहयोग रहा।
मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं
https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT