Home » यमुनापार में दवाओं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से गिरा, खंभा टूटा, राहगीर घायल 

यमुनापार में दवाओं से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से गिरा, खंभा टूटा, राहगीर घायल 

by admin
In Yamunapar, a truck full of medicines fell uncontrollably from the flyover, the pillar broke, the pedestrian injured

आगरा। यमुनापार में दवाओं से भरा ट्रक फ्लाईओवर से गिरा। खंभा टूटा। एक राहगीर गंभीर घायल। अस्पताल में भर्ती।

घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। बालाजी पुरम निवासी 65 साल के जय गनेश पुत्र रघुनाथ कपड़े की दुकान पर काम करते हैं। रामबाग फ्लाई ओवर पर वह गुरुवार सुबह गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। 

तभी वाटर वक्र्स की ओर से आता हुआ अनियंत्रित हो गया। वह बिजली के खंभे से जा टकराया। इसके बाद वह फ्लाईओवर से सर्विस रोड पर गिरा। ये देख वहां पहले से खड़े लोगों में हड़कंप मच गया। इसी बीच खंभा गनेश पर गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मच गई।

लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस भी आ गई। पुलिस ने रामबाग सर्विस रोड पर जाने के मार्ग पर बैरियर लगाकर उसे बंद किया। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। पुलिस ने परिजनों केा सूचना दी। परिजनों ने बताया कि जय गनेश काम से टूर पर रहते हैं। गुरुवार को भी वह काम से टूर पर ही जा रहे थे। तभी हादसा हुआ।

ट्रक क्लीनर ने ने बताया कि गाड़ी में दवाएं हैं। वह हरियाणा से आ रहा है। वह सो रहा था। संभवत: चालक की आंख लगने से हादसा हुआ है। चालक फरार है।

Related Articles

Leave a Comment