Home » पार्किंग विवाद में व्यापारियों ने निगम अधिकारियों के लिए मांगी भीख, समर्थन करने पहुँची कांग्रेस जिलाध्यक्ष

पार्किंग विवाद में व्यापारियों ने निगम अधिकारियों के लिए मांगी भीख, समर्थन करने पहुँची कांग्रेस जिलाध्यक्ष

by admin

आगरा। संजय पैलेस वेलफेयर एसोसिएशन का पार्किंग ठेके को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने इस अभियान को जारी रखने के लिए भीख मांगी और इस भीख को नगर निगम को देने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित भी धरना स्थल पहुँच गयी और व्यापारियों को कांग्रेस पार्टी का समर्थन दिया। वे व्यापारियों के भीख मांगने वाले अभियान में शामिल हुई और भीख के रूप में पैसे भी दिया।

काँग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि व्यापारियों की पार्टी कही जाने वाली भाजपा की इस समय केंद्र राज्य और नगर निगम में सरकार है लेकिन इसके बावजूद संजय पैलेस के व्यापारियों का शोषण हो रहा है। पार्किंग को लेकर नगर निगम तानाशाही दिखा रहा है जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इन व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है।

धरने को संबोधित करते हुए व्यापारियों का कहना था कि ये पार्किंग ठेका अवैध है और इस ठेके को हटाए जाने पर ही यह धरना समाप्त किया जाएगा। पिछले कई समय से यह धरना चल रहा है लेकिन आज तक कोई निगम का अधिकारी धरना स्थल नही आया है। व्यापारियों का कहना था कि पार्किंग को लेकर मामला न्यायालय में है लेकिन इसके बावजूद निगम ने तानाशाही दिखाकर पार्किंग के ठेके उठा दिए जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। यह सब धन उगाही का जरिया है। जिनके पास पार्किंग है वो भाजपा जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों के पास है। इसलिये निगम को धन उपलब्ध कराने के लिए आज भीख मांगी गई है। भीख में जो पैसा आया है उसे निगम के अधिकारियों को दिया जाएगा।

व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम द्वारा अवैध तरीके से उठाए गए ठेकों के कारण व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा पार्टी को इसका भारी नुकसान आगामी चुनावों में उठाना पड़ेगा। इतना ही नही 23 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री का घेराव कर निगम की तानाशाही से रूबरू कराया जाएगा। व्यापारियों का कहना था कि अगर निगम ने इसका समाधान नही निकाला तो 23 जनवरी के यह प्रदर्शन उग्र हो जाएगा।

Related Articles