Home » भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ की हुई बैठक में व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने पर दिया गया जोर

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ की हुई बैठक में व्यापारियों को पार्टी से जोड़ने पर दिया गया जोर

by admin
In the meeting of BJP Small Industries Cell, emphasis was given on connecting the traders with the party.

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित पर्ल्स रिसॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक में आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, एटा, मैनपुरी सहित 20 जिलों के लगभग 5 दर्जन से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। वक्ताओं ने लघु उद्यमियों की समस्याओं के निदान और उद्योगों के विकास के लिए मिशन 2022 के तहत योगी सरकार को पुनः भारी बहुमत से जिताने पर जोर दिया।

ब्रज क्षेत्र के संयोजक अजय गर्ग ‘अवागढ़’ ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आतंकवाद और भयमुक्त समाज में हम आसान राह से व्यापार कर सकें, इसलिए हम चाहते हैं कि भाजपा प्रदेश में फिर आए। उन्होंने नारा दिया कि “भय मुक्त प्रदेश बनाना है। भाजपा को पुनः लाना है।”

भाजपा की नीतियों ने उद्योगों को दी मजबूती

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि यह केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकारों की नीतियों का ही फल है कि यहां सूक्ष्म, लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योग लगातार मजबूत हो रहे हैं। कोविड जैसी महामारी के बाद भी व्यापारी फिर उठ खड़े हुए हैं और देश को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ लगातार रोजगार भी सृजित कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में भी माहौल बदला है। बाहर के इन्वेस्टर्स आ रहे हैं। उद्योग लग रहे हैं।

हर उद्यमी तक पहुँचाएँ उपलब्धियाँ

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश संयोजक कुशपुरी (मुजफ्फरनगर) ने कहा कि योगी सरकार के पिछले साढ़े चार साल उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास का स्वर्णिम काल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़कें और एयरपोर्ट, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, सुरक्षित औद्योगिक माहौल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था और पारदर्शी ई- गवर्नेंस सहित उद्योगों की प्रमुख जरूरतों को पूरा कर योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक आदर्श औद्योगिक प्रदेश के रूप में स्थापित किया है।

In the meeting of BJP Small Industries Cell, emphasis was given on connecting the traders with the party.


उन्होंने बताया कि आज एमएसएमई में यूपी प्रथम स्थान पर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर और देश में जीडीपी के लिहाज से उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है। अब समय आ गया है कि प्रदेश सरकार की इन उपलब्धियों को हर उद्यमी तक हम सब मिलकर पहुंचाएं और 2022 में प्रदेश में भाजपा की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित करें।

लघु उद्यमियों के साथ करें बैठक

लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक जगमोहन गुप्ता (अलीगढ़) ने आगामी 2022 के चुनाव के निमित्त सभी संयोजकों और सह संयोजकों को अभियान और बैठकों के संबंध में निर्देश देते हुए कहा सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लघु उद्यमियों के साथ बैठकर चर्चा करें। उनकी समस्याएँ सुनें और उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराएँ।

51 किलो की माला से किया स्वागत

कार्यक्रम में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ की आगरा महानगर और आगरा जिला इकाई की सक्रिय भूमिका रही। आगरा महानगर और आगरा जिला इकाई द्वारा 51 किलो की फूल माला से मंचीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। स्वागत करने वालों में विनय अग्रवाल, प्रतीक जैन और ओमपाल सिंह जादौन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक का संचालन भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ ब्रज प्रांत सह संयोजक अनूप वार्ष्णेय ने किया। ब्रज प्रांत सह संयोजक अनुज अग्रवाल और क्षेत्रीय सदस्य मनोज राघव भी मंच पर मौजूद रहे।

Related Articles