मथुरा। कोरोना से निपटने के लिए यूपी की पुलिस मुस्तैदी के साथ लॉकडाउन का सख्ती से पालन करा रही है तो वहीं गरीब असहाय लोगों को खादय सामग्री उपलब्ध कराकर उसका मानवीय चेहरा भी किसी से छिपा नहीं है लेकिन यूपी की मथुरा पुलिस ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सभी लोग आश्चर्य चकित रह गए।
मथुरा पुलिस की चार मोटरसाइकल और गाड़ियां हवा में गु़ब्बारे लहरते हुए
महाविद्या कॉलोनी निवासी संगीता सिंह के घर पहुंची। गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनकर जैसे ही संगीता के परिवार बाहर निकले, सभी ने अनिका के लिए बर्थडे सांग गाना शुरू कर दिया। पुलिस ने केक, चॉकलेट और गुब्बारे के साथ साथ बच्चों के लिए रंग बिरंगी टोपियां उनके हाथों में थमा दींं। केक काटा और सबने हैप्पी बर्थ डे अनिका कहा। बिटिया के जन्मदिन पर पुलिस का यह सरप्राइज देखकर अनिका की माँ संगीत काफी उत्साहित नजर आई और उनके घर में बेटी की खुशियां छा गईंं। कॉलोनी में पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर बाहर निकले कॉलोनी वासियों को जब यह पता चला कि पुलिस एक बेटी का जन्मदिन मनाने घर आई है तो सभी ने पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की।
यह पूरा घटना क्रम मथुरा के महाविद्या कॉलोनी का है। यहाँ की निवासी संगीता सिंह ने 26 अप्रैल को ट्वीट किया था कि उनकी बेटी अनिका का पहला जन्म दिन है। उनके पति नेवी में हैं और कोच्ची बंदरगाह पर तैनात हैं। लॉकडाउन के कारण वह यहां आ नहीं सकते हैं और वह अपनी बेटी का पहला जन्मदिन नहीं मना पा रही हैंं। इसलिए बेहद दु:खी हैंं। ट्वीट की जानकारी यूपी 112 की कमान संभाल रहे इंस्पेक्टर रमेश भारद्वाज को हुई। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और एक बेटी के जन्मदिन की खुशियां उसके परिवार को देने के लिए मंजूरी भी मांगी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर की तरफ से हरी झंडी मिल गई। इसके बाद पीआरवी पुलिस बेटी के जन्मदिन का तोहफा देने की तैयारी में जुट गई।
पुलिस ने बच्ची का जन्मदिन मानने के लिए गुब्बारे, चॉकलेट, रंग बिरंगी टोपियां और केक का इंताजम किया। बुधवार शाम को अनिका के जन्मदिन की बधाई देने के लिए चार मोटरसाइकिल और दो इनोवा गाड़ियों पर रंग बिरेंगे गुब्बारे टांगे गए। गाड़ियां सायरन बजाते हुए संगीता के घर की तरफ चल पड़ींं। ये खबर संगीता को मालूम नहीं थी, लेकिन घर के दरवाजे पर लगभग आधा दर्जन पुलिसकर्मी पहुँच गए और घर के बाहर ही सभी ने मिलकर संगीता की बेटी अनिका के जन्मदिन में उत्सव मनाया। पुकिसकर्मियो की मौजूदगी में बेटी के जन्मदिन केक काटा गया और पुलिस ने गिफ्ट भी दिए। ये पूरा खर्चा भी पुलिस ने अपनी तरफ से किया।
पुलिस के इस कार्य से संगीता काफी उत्साहित नजर आई।संगीता का कहना है कि जब उन्होंने ट्वीट किया तो एडीनशल एसपी लखनऊ राहुल ने उनको ट्वीट किया कि वह अपकी बेटी का जन्मदिन मनवाएंगे। मगर, उनको पता नहीं था कि इस तरह से पुलिस उनको सरप्राइज देगी। ये सोचा भी नहीं था। उनके लिए यह बहुत यादगार रहेगा। उनकी बेटी बहुत भाग्यशाली जो देश की सेवा में जुटे योद्धाओं ने अपना आशीष दिया है। संगीता सिंह ने बताया कि उनकी ससुराल जयपुर है और वह बैंक ऑफ बड़ौदा में कोच्चि में तैनात है। वह अपनी मां के यहां आईं हुई थींं। लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सकीं लेकिन वह बेटी अनिका के इस जन्मदिन की इन यादों को कभी भुला नहीं सकेंगी।