Home » करहल में अखिलेश यादव के सामने प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया नामांकन

करहल में अखिलेश यादव के सामने प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया नामांकन

by admin
In front of Akhilesh Yadav in Karhal, Prof. SP Singh Baghel filed nomination

मैनपुरी की करहल सीट पर चुनाव दिलचस्प होता नजर आ रहा है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज करहल से नामांकन किया है। वहीं कुछ देर बाद आगरा के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी करहल सीट से नामांकन किया है। एसपी सिंह बघेल के अचानक करहल से चुनाव लड़ने की जानकारी मिलते ही चर्चाओं का दौर गरम है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को मैनपुरी में करहल विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। सैफई से सोमवार की सुबह नामांकन दाखिल करने के लिए जब अखिलेश निकले तब जगह-जगह उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विजय रथ पर सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। अखिलेश यादव ने रास्ते में खड़े कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। नामांकन कक्ष में अखिलेश यादव के साथ प्रोफेसर रामगोपाल यादव और मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव मौजूद थे।

थोड़ी देर बाद ही आगरा से भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भी मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचे। एसपी सिंह बघेल को मैनपुरी कलेक्ट्रेट पर देख लोग अचंभे में रह गए। दिलचस्प वाली बात यह है कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने भी मैनपुरी की करहल सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है।

Related Articles