Home » विधानसभा चुनाव से पहले आगरा में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, तीन आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले आगरा में मिला अवैध हथियारों का जखीरा, तीन आरोपी गिरफ्तार

by admin
Illegal weapons found in Agra before assembly elections, three accused arrested

आगरा। विधानसभा चुनाव से पहले आगरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी संख्या में असलाह बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। बड़ी संख्या में वहां से हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही हथियार बनाने के औजार और अन्य सामान को भी पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो पूर्व में भी संगीन वारदातों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनकी सप्लाई कहां होनी थी। कहीं विधानसभा चुनाव में इन हथियारों के बल पर उपद्रव मचाने का कोई प्लान तो नहीं चल रहा था।

Illegal weapons found in Agra before assembly elections, three accused arrested

एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना न्यू आगरा क्षेत्र के मऊ गांव के पास बने जंगलों में पुलिस को हथियारों के जखीरे की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात को छापामारी की। मौके से पुलिस ने सलीम खान पुत्र लियाकत अली, आकाश पुत्र श्याम और अब्दुल सलाम पुत्र शमशेर को गिरफ्तार किया है। तीनों ही आगरा के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने एक बंदूक, एक राइफल, चार तमंचे और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद किए हैं। असलाह बनाने का सामान और औजार भी पुलिस को मिले हैं।

चुनाव से पहले सक्रिय हो रही पुलिस

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अवैध हथियार और अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस की नजर है। न्यू आगरा थाना क्षेत्र से पकड़े गए हथियारों के बारे में भी पुलिस जानकारी में जुटी है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है, कहीं विधानसभा चुनाव में उपद्रव के लिए इनका इस्तेमाल तो नहीं होना था। इनकी सप्लाई कहां होनी थी, इसके लिए पुलिस की पूछताछ जारी है।

Related Articles