Home » आगरा में हुनर हाट को प्रचंड गर्मी ने किया फीका, शिल्पी निराश

आगरा में हुनर हाट को प्रचंड गर्मी ने किया फीका, शिल्पी निराश

by admin
Hunar Haat in Agra was destroyed by the scorching heat, Shilpi disappointed

आगरा (29 May 2022 Agra News)। आगरा में हुनर हाट में आए कामगारों की उम्मीदों को प्रचंड गर्मी ने किया फीका। शिल्पियों में भी निराशा। ये रखी पीड़ा।

आज होगा समापन
आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा 41वीं हुनर हाट का आयोजन शिल्पग्राम में 18 मई से किया गया था। यह 29 मई रविवार को समाप्त हो जाएगी। देश भर के 32 राज्यों के 800 से अधिक कामगार, कारीगर, शिल्पकारों ने यहां पर स्टॉल लगाए। लेकिन प्रचंड गर्मी से उनको निराशा ही हाथ लगी। उनकी उम्मीदों को फीका कर दिया। ऐसे में शिल्पियों ने कहा, अगर यह आयोजन सर्दियों में होता तो इसकी रंगत ही कुछ अलग होती।#agra

झुलसाने वाली गर्मी में नहीं पहुंचे खरीदार
आगरा की 45 डिग्री वाली गर्मी शरीर को झुलसा रही है। ऐसे में सुबह लोग काफी कम पहुंचते हैं। स्थिति यह होती है कि सुबह दस बजे से शाम करीब छह बजे तक तो सन्नाटा ही पसरा रहता है। सिर्फ इक्का दुक्का लोग ही पहुंचते हैं। ऐसे में शिल्पी निराश हैं। उनका कहना है कि उनके उत्पादों की बिक्री यहां पर उतनी नहीं हो पाई, जिस उम्मीद के साथ वे आए थे। उन्होंने बताया कि शाम तक बहुत ही कम लोग आते हैं। एकाध ही पर्यटक और खरीदार पहुंचता है अन्यथा पूरे दिन दुकानदार और शिल्पी खाली बैठे रहते हैं।

सर्दियों में करे आयोजन
उन्होंने भारी मन से बताया कि हमें जानकारी नहीं थी कि आगरा में इतनी गर्मी पड़ती है और गर्मी में कोई भी पर्यटक या खरीदार बाजार नहीं आएगा। भविष्य में अगर भारत सरकार आगरा में हुनर हाट का आयोजन करती है तो हमारी अपील है कि वह इस लघु भारत के मेले का आयोजन सर्दियों में करे।

अब तक दस लाख लोग लाभान्वित
देशभर में हुनर हाट कामगारों को रोजगार देने के साथ हौसला और सम्मान देने का काम कर रही है। हुनर हाट के माध्यम से अभी तक 10 लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। हुनर हाट एक लघु भारत है, जहां हर प्रांत का कामगार मौजूद है। यहां कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर असम तक की झलक साफ दिखाई देती है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles