Home » करियर—कारोबार के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह, ​जानिए साप्ताहिक राशिफल

करियर—कारोबार के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह, ​जानिए साप्ताहिक राशिफल

by admin
Weekly Horoscope: This week the people of two zodiac signs will ride on the chariot of luck

आगरा। करियर—कारोबार के लिहाज से कैसा रहेगा यह सप्ताह। मेष राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कन्या राशि वालों को होगी सेहत संबंधी समस्या। जानिए साप्ताहिक राशिफल 20 से 26जून तक।

यह सप्ताह कुछ राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। ज्योतिषाचार्य आचार्य सैयद इमरान के अनुसार, कुछ की चमकेगी किस्मत तो कुछ को करनी होगी मेहनत।

मेष: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लिए हुआ आया है। जो काम रुक रहे थे, वह सब इस सप्ताह पूरे होंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। आपकी वाणी का ओज अलग ही रहेगा। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी।

वृषभ: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सम्मान मिलेगा। दांपयत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपके काम की हर ओर तारीफ होगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आप अपने विवेक का इस्तेमाल कर सभी अटके काम पूरे कर सकेंगे। हालांकि इस दौरान खर्चे का काफी योग है। कोर्ट—कचहरी से बचें तो बेहतर होगा।

मिथुन: सप्ताह की शुरुआत में काफी आपाधापी रहेगी। उच्चाधिकारी आपका सम्मान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। खर्च अधिक रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है। छोटी—छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं।

कर्क: अगर आप व्यवसाय में पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो यह सप्ताह उत्तम है। अगर आपने कहीं कारोबार में रुपया निवेश कर रखा है, तो आपको इस सप्ताह मनचाहा लाभ मिलेगा। करियर—कारोबार को लेकर यात्रा सुखद और सफल साबित होगी।

सिंह: सप्ताह की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। आपका प्रमोशन या तबादला हो सकता है। घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। लव पार्टनर से सभी गल​तफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह शुभ है।

कन्या: सप्ताह की शुरुआत बेहद सुखद रहेगी। जॉब कर रहे जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इष्ट मित्रों की मदद से जीवन से जुड़ी बड़ी समस्या का निराकरण होगा। इससे आप राहत की सांस लेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग मिलेगा। करियर और कारोबार के संबंध में लिए गए निर्णय काफी लाभदायक सिद्ध होंगे। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

तुला: मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। इष्ट मित्रों के सहयोग से करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन समय की कमी आड़े आएगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें। भूमि—भवन से जुड़े विवाद चिंता का कारण बन सकते हैं।

वृश्चिक: आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवन की हर चुनौती का सामना आप डटकर करेंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद मिलेगी। सत्ता से जुड़े लोगों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

धनु: इस राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य से बचना होगा। कामों की प्राथमिकता सेट करनी होगी। अन्यथा जीवन में प्रगति और तरक्की के अवसर बाधित होंगे। आपको दूसरों पर निर्भर होने से बचना होगा।

मकर: यह सप्ताह युवाओं के लिए काफी मस्ती भरा रहने वाला है। आप पर परिवार की जिम्मेदारी का बोझ आने के योग बन रहे हैं। अगर आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

कुंभ: इस सप्ताह आप दान करेंगे। सत्ता से जुड़े लोगों को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। रोजी रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।

मीन: अविवाहित लोगों के विवाह तय होने के योग हैं। यात्राएं भी कर सकते हैं। सही समय पर लिया गया निर्णय धन, लाभ और आपकी तरक्की का बड़ा कारण बनेगा। इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ आपको मिलने वाला है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। विदेशों से जॉब के प्रस्ताव मिलेंगे।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment