Home » कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल

कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल

by admin
How will be your week, know weekly horoscope

आगरा (16 May 2022 Agra)। कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह। किस राशि के जातकों को होगा लाभ, किसको होगा नुकसान, कैसा रहेगा स्वास्थ्य

16 मई से 22 मई 2022 का यह सप्ताह सभी राशि वाले जातकों के लिए कुछ अलग रहने वाला है। जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह ज्योतिषाचार्य आचार्य इमरान सैयद से।

साप्ताहिक राशिफल 16 मई से 22 मई 2022

मेष: वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए प्रतिष्ठित उन्नति के योग बनेंगे। छोटी बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। बुधवार और गुरुवार को यात्रा पर जाने के बन रहे योग। मित्रों के सुखदुख में भागीदारी निभाएंगे।

वृषभ: इस सप्ताह आपके सामने अप्रत्याशित खर्च आएंगे। आर्थिक निवेश में जल्दबाजी से बचें। किसी गलतफहमी में रह सकते हैं। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी। कारोबार में नए ग्राहक बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में काफी उन्नति करेंगे।#horoscope

मिथुन: आप आत्मविश्वासी रहेंगें। सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण होंगे। इसका असर आपके सभी कामों पर पड़ेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी छवि समाज में अच्छी बनेगी।

कर्क: इस सप्ताह आप जीवन के लक्ष्यों के करीब जाएंगे। आशावान रहेंगे। उन्नति के अवसर आएंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों को आय का अनोखा अवसर मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद बढ़ सकता है। कर्मचारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम हो सकते हैं

सिंह: सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ होगी। जल्दबाजी में किया गया निवेश आपको नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों के जीवन में बड़ा बदलाव होगा। आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं। परिजनों के साथ धार्मिक यात्रा के योग भी हैं।

कन्या: इस सप्ताह प्रयासों के सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने को अपने कार्यक्रम को व्यवस्थति करना होगा। परिवार में जश्न का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। आयात—निर्यात करने वाले कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

तुला: इस सप्ताह कड़े और अहम फैसले लेने पड़ेंगे। नया उद्यम शुरू करने के इच्छुक लोगों को प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है। बच्चों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। घर की सजावट पर आपका विशेष ध्यान रहेगा।

वृश्चिक: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। योग का स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड.ेगा। हेल्थ से संबंधित छोटी समस्याएं आपको परेशान भी करेंगी। इसके अलावा आप अपने परिवार को पर्याप्त समय देंगे। आपकी खूबियों को प्रशंसा मिलेगी। घर में मेहमानों का आगमन होगा।

धनु: आय में वृद्धि होगी। पेशेवर लोगों को बड़ी सफलता के योग हैं। यात्रा में कुछ परेशानी आ सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खुशमिजाज व्यक्तित्व के लोगों से आपकी मित्रता होगी।

मकर: प्रापर्टी के विवाद में देरी करने से बचें, इसे जल्द ही सुलझा लें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश लगाएं। आपका आत्मविश्वास कार्य में प्रगति की राह पर अग्रसर करेगा। लोहे से जुड़े व्यवसाय में उन्नति मिलेगी।

कुंभ: आप अपने आपसी संबंधों के मन मुटाव समाप्त कर पाएंगे। नए स्रोतों से धन लाभ होगा, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक समारोह में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। विचारों में संतुलन बनाए रखें।

मीन: पद हो या वेतन, इस बार दोनों में ही आपके उन्नति के योग हैं। नए घर मकान निर्माण की योजना साकार होगी। नौकरी पेशा में बेहतरीन परिणाम देंगे। भविष्य को लेकर किएटिव विचार आएंगे। अपने शौक पर धन खर्च करेंगे।

Related Articles