Home » शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों का छह लाख करोड़ रुपया डूबा

शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों का छह लाख करोड़ रुपया डूबा

by admin
Heavy fall in the stock market, investors lost six lakh crore rupees

नई दिल्ली। सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट। निवेशकों को छह लाख करोड़ का नुकसान।

सप्ताह का पहला दिन शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं रहा। बीएसई और निफ्टी दोनों ही भारी गिरावट के साथ खुले। लेकिन इसके बाद बाजार बंद होने तक नहीं संभल सके। स्थिति यह रही कि 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 1457 अंक गिरकर 52847 पर बंद हुआ। यही हाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का हुआ। इसमें 427 अंकों की गिरावट देखी गई। यह 15774 के स्तर पर बंद हुआ।#sensex

निवेशकों को भारी नुकसान
दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1700 अंक तक टूट गया था। बीएसई का सेंसेक्स 1200 अंक टूटकर खुला था। इधर, ​निफ्टी सूचकांक भी 16000 से भी नीचे कारोबार शुरू किया। इस गिरावट के साथ ही एक झटके में निवेशकों के छह लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो गया।

ये बताए गए कारण
विशेषज्ञों की मानें तो बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका में महंगाई दर को बताया जा रहा है। अमेरिका में मई में महंगाई दर में इजाफा हुआ है। इसका असर अमेरिका के साथ ही भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। यह महंगाई दर 1981 के बाद सबसे तेजी से बढ़ी है।

दूसरा बड़ा कारण चीन में कोरोना के मामले बढ़ गए हैं। इसके कारण विकास की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इस कारण भी बाजार में गिरावट का रुख है। बता दें कि बीजिंग में चाओयांग में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। इस कारण वहां लॉकडाउन की स्थिति है। यह सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है।

तीसरा बड़ा कारण डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट है। भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तेजी से गिर रहा है। सोमवार को पहली बार रुपया 28 पैसे टूटा। यह 78 के स्तर को पार कर गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 78.20 पर खुला। गिरावट के साथ 78.29 के स्तर पर पहुंच गया।

Related Articles

Leave a Comment