Home » अतिरिक्त दहेज के लिए किया उत्पीड़न, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

अतिरिक्त दहेज के लिए किया उत्पीड़न, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने सीएम से लगाई न्याय की गुहार

by admin
Harassment for additional dowry, accused of rape on brother-in-law, victim pleaded for justice from CM

Agra. ससुराल में उत्पीड़न का शिकार हुई युवती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगा रही है। युवती का आरोप है कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। कार की मांग की गई। बेटा पैदा करने के लिए सास ने दबाव बनाया। इसके बाद जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पांच महीने पहले मार-पीटकर घर से निकाल दिया। थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

घटना थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी नवंबर 2020 को शमसाबाद निवासी युवक से हुई थी। पीड़िता के मुताबिक, शादी में 22 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद भी पति और ससुराल के लोग खुश नहीं थे। आए दिन ताने मारते थे। कार की मांग करते थे। इस पर उसने ससुराल के लोगों से यही कहा कि पिता ने कर्ज लेकर शादी की है। अब कार कहां से देंगे। इस बात पर पति सहित अन्य लोग मारपीट करने लगे। उसे कमरे में बंद करके भूखा प्यासा भी रखने लगे।

नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाये

पीड़िता का आरोप है कि सास उस पर बेटा पैदा करने का दबाव बनाती थी। इसके लिए नशीला पदार्थ मिलाकर लड्डू खिलाती थी जिससे वह अर्द्ध बेहोशी की हालत में हो जाती थी। फिर जेठ उसके साथ दुष्कर्म करता था। यह हरकत उसने कई बार की। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। जेठ और ससुर के पास रिवाल्वर है जिससे वह धमकाते थे।

4 महीने पहले घर से निकाला

पीड़िता के अनुसार उसे 22 अगस्त 2021 को सुबह आरोपियों ने घर से बाहर निकाल दिया। वह किसी तरह अपने घर आई। चार जनवरी को एसएसपी ऑफिस में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इस पर शमसाबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए। थानाध्यक्ष शमसाबाद राजीव कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। युवती को बयान के लिए बुलाया गया है। घटना पांच महीने पुरानी है। सभी साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles