Home » आगरा में किराना व्यापारी के घर चोरी, 50 तोले सोने के गहने ले गए चोर

आगरा में किराना व्यापारी के घर चोरी, 50 तोले सोने के गहने ले गए चोर

by admin
Grocery trader's house stolen in Agra, thieves took 50 tola of gold ornaments

आगरा। आगरा में किराना व्यापारी के मकान का ताला चोरों ने तोड़ा। 50 तोला सोना व अन्य सामान लेकर फरार। जानकारी पर पहुंचे विधायक व पुलिस।

किरावली के स्टेशन रोड पर प्रदीप जैन का मकान है। उनका दूसरा मकान मुख्य बाजार में भी है। प्रदीप के अनुसार, गमी होने के कारण वह बुधवार रात को मुख्य बाजार स्थित अपने घर में थे। वहीं पर रात में सो गए। गुरुवार सुबह स्टेशन रोड पर घर में उन्हें छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य गए।

पत्नी कृष्णा ने बताया कि घर का गेट खुला था। सामान बिखरा हुआ था। नगदी, जेवर सब गायब थे। ये देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने सूचना पति को दी। तब दुकान से प्रदीप घर पर पहुंचे।

उन्होंने सूचना पुलिस को दी। जानकारी पर सीओ अछनेरा राजीव सिरोही पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने जांच की। प्रदीप जैन ने अछनेरा थाने में तहरीर दी है। इसके अनुसार, चोर घर से 50 तोला सोने के गहने, 500 ग्राम चांदी के जेवरात और 15 हजार रुपये ले गए।

जानकारी पर पहुंचे विधायक
जानकारी पर विधायक बाबूलाल पहुंचे। विधायक ने पीड़ित को ढांढस बंधाया। इसके बाद थाना प्रभारी अछनेरा अनुराग शर्मा को जल्द खुलासे को कहा। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिल गई है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF……

Related Articles

Leave a Comment