Home » आगरा से अगवा छात्रा दिल्ली में गोलगप्पे खाते मिली

आगरा से अगवा छात्रा दिल्ली में गोलगप्पे खाते मिली

by admin
Girl kidnapped from Agra found eating golgappa in Delhi

आगरा (30 May 2022 Agra News)। आगर से अगवा छात्रा दिल्ली में गोलगप्पे खाते मिली। जानिए पूरा मामला।

स्कूल गई थी, तब से थी लापता
थाना बाह क्षेत्र के एक गांव स्थित घर से 17 साल की 12वीं की छात्रा गुरुवार को स्कूल में ईमेल आईडी नोट कराने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई। देर तक नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिवार वालों ने गांव के गौरव पर आरोप लगाया। कहा, वह उसे अगवा करके ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

जांच में लोकेशन मिली दिल्ली
पुलिस जांच में छात्रा और युवक की लोकेशन दिल्ली में मिली। इस पर बाह पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को दिल्ली के बुद्ध विहार में छात्रा अपने प्रेमी के साथ गोल गप्पे खाते हुए मिली। पुलिस ने छात्रा से पूछताछ की और आरोपी युवक गौरव को गिरफ्तार कर लिया। बाह थाने लेकर आई। पुलिस ने शनिवार को छात्रा को मेडिकल के लिए भेज दिया। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

इसी संदर्भ में इंस्पेक्टर बाह संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद छात्रा का मेडिकल कराया है। आरोपी को युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles