उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ( former CM of UP Kalyan Singh) को रविवार शाम लखनऊ में संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) की (ICU) में भर्ती कराया गया था। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत पिछले 2 सप्ताह से ठीक नहीं चल रही है। बता दें शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ( senior leader of BJP) को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल( Ram Manohar Lohia Hospital) में भर्ती कराया गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, बयानों से यह बात सामने आई है कि वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह की देखभाल के लिए नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी और न्यूरो-ओटोलॉजी विभागों के विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार किया गया है।वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्याण सिंह को शरीर में सूजन की शिकायत है और रक्त परीक्षण के मुताबिक उनका यूरिया और क्रिएटिनिन का स्तर भी बढ़ा हुआ है। गौरतलब है कि कल्याण सिंह राजस्थान के पूर्व गवर्नर( FORMER GOVERNOR OF RAJASTHAN) भी रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक रविवार की शाम 5:30 बजे करीब कल्याण सिंह को एसजीपीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सकों का कहना है कि ”यहां पहुंचने पर उनका रक्तचाप और दिल की धड़कन सामान्य पाई गई, लेकिन चेतना का स्तर थोड़ा कम था। वहीं वरिष्ठ बीजेपी नेता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री का हाल जाना।