Home » सपा पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर का हुआ निधन, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज़

सपा पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर का हुआ निधन, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज़

by admin
Former SP minister Shiv Kumar Rathore died, treatment was going on in a private hospital

आगरा। पूर्व शहर अध्यक्ष रईसउद्दीन के बाद आगरा में समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। रविवार को सपा के कद्दावर नेता पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक काफी समय से उनका स्वास्थ्य खराब था। बताया जाता है कि उनका इलाज चेन्नई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से जहां पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर के परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं सपा पार्टी में भी शोक की लहर है।

शिव कुमार राठौर ने अपनी राजनीतिक शुरुआत शमशाबाद नगरपालिका से 1989 में निर्विरोध सभासद नुर्वाचित होकर की थी। उसके बाद 1995 में पहली बार नगर पालिका के चेयरमैन बने। तब से अभी तक लगातार इस पद पर उनका कब्जा रहा, तीन बार स्वयं चेयरमैन रहे। पिछले दो बार से उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी राठौर चेयरमैन है। शिव कुमार ने 2002 में सपा के टिकट पर छावनी विधानसभा से चुनाव लड़ा था। 2012 में सपा की सरकार बनने पर अखिलेश यादव ने लघु उद्योग निगम का चेयरमैन बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

शिवकुमार राठौर ने 1990 में शमशाबाद आगरा में सरसों के तेल की यूनिट का शुभारंभ किया। तब से लगातार व्यापारिक वृद्धि करते हुए कोटा, अलवर सहित आगरा में प्लांटों का विस्तार किया। आज पूरे भारतवर्ष में सलोनी ब्रांड तेल की हिस्सेदारी सर्वाधिक है।आगरा में पहले प्लांट का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था।

Related Articles