Home » आगरा में सैलानी बनकर आएंगे मेक्सिको वाले, पूर्व चैंबर अध्यक्ष के साथ मिलकर तलाशी संभावनाएं

आगरा में सैलानी बनकर आएंगे मेक्सिको वाले, पूर्व चैंबर अध्यक्ष के साथ मिलकर तलाशी संभावनाएं

by admin
Mexicans will come to Agra as tourists, search possibilities together with former chamber president

आगरा (19 May 2022 Agra News)। आगरा में सैलानी बनकर आएंगे मेक्सिको वाले। मेक्सिको की जानीमानी कंपनी ने चैंबर के पूर्व अध्यक्ष के साथ तलाशी संभावनाएं।

मेक्सिकन कंपनी ने आगरा को चुना
आगरा में सैलानी बनकर आएंगे मेक्सिको वाले। भारत और मेक्सिको के बीच पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ाने के प्रयास में आगरा अहम केंद्र बनने जा रहा है। हाल के दिनों में जिस तरह से मेक्सिकन कंपनी टीआईटीएल ने छह प्रदेशों की रेकी के बाद आगरा को पर्यटन गतिविधियों के लिए चुना है, उससे लगता है कि आगरा के कम लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का भी उद्धार होने जा रहा है।

चैंबर के पूर्व अध्यक्ष से की मुलाकात
गुरुवार को आगरा आईं कंपनी की सीईओ कारमैन वैजके हर्नांडिज ने इस विषय पर नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के साथ लगभग दो घंटे तक चर्चा की। इस बातचीत में सूरकुटी और कीठम झील का नाम विशेष रूप से सामने आया। प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध इस स्थल को हर्नांडिज ने मेक्सिको के सैलानियों के अनुकूल माना। उन्होंने बताया कि हाल में लखनऊ में प्रदेश के पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारियों से चर्चा हुई है। इसमें उन स्थलों को प्रमोट किया जाएगा, जो कि गुणवत्ता एवं रमणीय होने के बावजूद अधिक लोकप्रिय नहीं हो सके।

देश के कई हिस्सों पर फोकस
उनकी कंपनी पहले चरण में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, तमिलनाडु, केरल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पर फोकस कर रही है। इसके बाद भारत के अन्य हिस्सों में भी मेक्सिकन पर्यटकों को लाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

दक्षिण अमेरिकी देशों में सुरक्षित व्यापार भी होगा
कंपनी के एशिया के निदेशक विनय कुमार शर्मा ने बताया कि यह अभी शुरुआत है। जल्द ही यह कंपनी भारतीय व्यापारियों को दक्षिण अमेरिकी देशों में सुरक्षित व्यापार की राह दिखाएगी। इसके लिए कंपनी ने अभी से ओडीओपी उत्पादों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। जल्द ही आगरा का लेदर जूता और पत्थर हस्तशिल्प, दक्षिण अमेरिकी बाजारों में अपनी पैठ बढ़ाएगा। इसी तरह यूपी के अन्य उत्पादों को भी उनका मुकाम दिलाया जाएगा।

Related Articles