Home » पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल थामेंगे सपा का दामन ! अखिलेश यादव कराएंगे घर वापसी

पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल थामेंगे सपा का दामन ! अखिलेश यादव कराएंगे घर वापसी

by admin
Former MLA Dr. Dharampal will join the SP! Akhilesh Yadav will make him return home

आगरा। पूर्व सांसद राज बब्बर के करीबी माने जाने वाले और उनके साथ पार्टी का झण्डा बुलंद करने वाले पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल एक बार फिर अपने घर वापसी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल आज सपा की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। इसके लिए वह अपने दल बल के साथ लखनऊ भी रवाना हो गए हैं। सूत्रों की माने तो पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें सपा पार्टी कार्यालय में सदस्यता दिलाएंगे।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ जा रहे पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल के कुछ फोटो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। सपा नेता सुरेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड कर लिखा है कि आज पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी करेंगे।

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में लोकसभा चुनाव लड़े थे। उस दौरान सांसद राज बब्बर ने पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल के साथ-साथ बसपा के दो और विधायकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद वह कभी पार्टी में सक्रिय नजर नहीं आए और अपने आप को जनसेवक जताते हुए बिना किसी दल के ही अपनी विधानसभा क्षेत्र में किसानों और ग्रामीणों की आवाज उठाते हुए नजर आए।

डॉ धर्मपाल की समाजवादी पार्टी में शामिल होने से भाजपा को करारा झटका लग सकता है। क्योंकि एत्मादपुर सीट पर डॉक्टर धर्मपाल का प्रभाव ठीक-ठाक है और थोड़ा का समर्थन मिलने के बाद इस सीट से भाजपा का जो भी प्रत्याशी उतरेगा उसे कड़ी टक्कर मिलेगी।

Related Articles