Agra. कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने स्वयं सहायता समूह और वृद्धा पेंशन में आ रही समस्याओं को लेकर पीड़ित महिलाओं के साथ पिनाहट ब्लॉक के मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। पीड़ितों की सुनवाई करने के लिए मुख्यालय में कोई सक्षम अधिकारी न होने से पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। बीडीओ से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए 4 दिन का अल्टीमेटम दिया और कार्यवाही न होने पर ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी का ऐलान किया।
पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस मनोज दीक्षित ने कहा कि ‘योगी जी और मोदी जी दनादन घोषणाओं पर घोषणा कर रहे हैं। अभी पिछले दिनों प्रयागराज में 20 करोड़ धनराशि समूह के नाम पर आवंटित करने की घोषणा की है, केवल जुमलेबाजी है। हमारी बाह तहसील के प्रत्येक ब्लाक के समूह में किसी भी प्रकार का कोई पैसा नहीं मिला है।’

कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने कहा कि इस सरकार पर जुमलेबाजी के अलावा कोई काम नहीं है। यह गरीब महिलाएं जो स्वयं सहायता समूह बनाकर घर खर्च चला रही है लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में आधी आबादी भाजपा को जड़ से उखाड़ फैंकेगीं। किसान परेशान है, युवा बेरोजगार है महिलाएं सुरक्षित नहीं है और हमारी सरकारें केवल जुमलेबाजी में मस्त हैं।