492
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की माता रामरती का आज दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लगभग 92 वर्ष की थी। मां के निधन की जानकारी मिलते ही मायावती अपने माता जी के अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली पहुंच रही है। बताते चलें कि मायावती के पिता प्रभु दयाल का निधन लगभग 1 साल पहले 95 वर्ष की उम्र में 19 नवंबर को हो गया था।
वहीं मायावती की मां के निधन की खबर चलते ही उनके समर्थकों और पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। पार्टी की ओर से जारी हुई जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार मायावती के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्रित होने पर कल रविवार सुबह किया जाएगा।