Home » शंखनाद संग ध्वजारोहण

शंखनाद संग ध्वजारोहण

by admin

आगरा। अशोक ग्रुप द्वारा 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शंखनाद संग ध्वजारोहण किया गया। संजय प्लेस स्थित कॉसमॉस मॉल पर आयोजित ‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं देश भक्ति की शपथ दिलवाई। विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा कर्मचारियों का सम्मान किया गया। ग्रुप की सीईओ डॉ रंजना बंसल ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनीष, आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन, हरविजय वाहिया, डॉ डीवी शर्मा, डॉ रवि पचौरी, वीरेंद्र गुप्ता, वत्सला प्रभाकर, राजश्री मिश्रा, मनीष, अशोक चौबे आदि उपस्थित रहे।

मून ब्रेकिंग की ताजा अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से भी जुड़ सकते हैं

https://chat.whatsapp.com/E6bwKgK5C6nF8ZrBGNagWT

Related Articles

Leave a Comment