Home » आगरा कैंट पर 48 किलो गांजा के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार, उड़ीसा से जुड़े तार

आगरा कैंट पर 48 किलो गांजा के साथ पांच महिलाएं गिरफ्तार, उड़ीसा से जुड़े तार

by admin
Five women arrested with 48 kg ganja at Agra Cantt, wire related to Orissa

Agra. जीआरपी आगरा कैंट को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी आगरा कैंट ने आरपीएफ और सर्विलांस टीम के साथ ट्रेन से गांजे की तस्करी करने वाली 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। सभी महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दे दिया है। वहीं गांजा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने में जुट गई है।

उड़ीसा से जुड़े हैं नेटवर्क

गांजा तस्करी के आरोप में जीआरपी कैंट की ओर से गिरफ्तार की गई 5 महिलाओं के गांजा तस्करी के तार उड़ीसा से जुड़े हुए हैं। इनमें से 4 महिलाएं तो उड़ीसा की ही रहने वाली हैं। पांचों महिलाएं उड़ीसा से गांजा लेकर आई थी और गांजा से भरे ये बैग उन्हें आगरा कैंट स्टेशन पर ही एक युवक को सौंपने थे लेकिन इससे पहले ही जीआरपी आगरा कैंट ने इन पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

48 किलो गांजा हुआ बरामद

जीआरपी आगरा कैंट पकड़े गए पांचों महिलाओं की बैग से लगभग 48 किलो गांजा बरामद किया है। जीआरपी आगरा कैंट ने गांजे को अपने कब्जे में ले लिया है और आगरा कैंट में जिस व्यक्ति को गांजा सप्लाई करना था उसकी जांच पड़ताल में जुट गई है।

गांजा तस्करी के लिए 7 हज़ार रुपये

जीआरपी आगरा कैंट के अनुसार पूछताछ में महिलाओं ने बताया है कि उड़ीसा से आगरा गांजे की तस्करी के लिए उन्हें ₹7000 दिए गए थे। पैसों के साथ ही उन्हें यह बैग दे दिया गया था जिसमें गांजा भरा हुआ था। पकड़ी गई 5 महिलाओं में से तो 4 महिलाएं उड़ीसा की ही है और एक महिला दिल्ली की रहने वाली हैं।

यात्रा का नहीं मिला कोई टिकट

जीआरपी आगरा कैंट का कहना है कि पांचों महिलाएं किस ट्रेन से आगरा आई हैं इसकी जानकारी नहीं हो पाई है और न ही इनके पास ट्रेन यात्रा का कोई टिकट मिला है। जीआरपी के इस बयान से बड़ा सवाल यह है कि अगर इन महिलाओं ने ट्रेन से सफर किया है और वह उड़ीसा से आगरा ट्रेन से आई हैं तो बिना टिकट के वह यात्रा कैसे कर सकती हैं जबकि इस समय तो बिना रिजर्वेशन के कोई भी यात्री ट्रेन में सफर कर ही नहीं सकता है।

Related Articles