Home » छेड़छाड़ का विरोध करने पर फायरिंग, देखिये मामला

छेड़छाड़ का विरोध करने पर फायरिंग, देखिये मामला

by pawan sharma

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के नैनाना जाट गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपीगणों ने जमकर फायरिंग की।
घटना शनिवार सुबह की है। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के नैनाना जाट गांव में रहने वाली कक्षा सात की छात्रा काल्पनिक नाम की रेखा स्कूल जा रही थी।

तभी गांव के रहने वाले मुस्लिम समुदाय के दो सगे भाई सोनू मोनू ने स्कूल जा रही छात्रा को जबरन पकड़ लिया। पीड़िता छात्रा का आरोप है कि आरोपी सोनू मोनू उसे जबरन खींच कर ले जा रहे थे। शोर मचा कर जिसका विरोध किया गया। उसके बाद छात्रा ने यह पूरी घटना अपने प्रधानाचार्य और परिवार को बतायी।

आक्रोशित लोगों ने जब आरोपीगणों से बात करने की कोशिश की तो आरोपीगणों ने घर की छतों से जमकर फायरिंग की। फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

पीड़ित छात्रा अपने परिवार और प्रधानाचार्य के साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रही है। स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात है और आरोपीगण फरार बताए जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस आरोपीगणों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment