Home » फाउंड्री नगर में फर्नीचर के गोदाम में आग, पांच घंटे में 15 दमकलों ने पाया काबू

फाउंड्री नगर में फर्नीचर के गोदाम में आग, पांच घंटे में 15 दमकलों ने पाया काबू

by admin
Fire in furniture warehouse in Foundry Nagar, 15 firefighters found control in five hours

आगरा। फाउंड्री नगर में फर्नीचर के गोदाम में आग। पांच घंटे में 15 दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू। लाखों का माल जलकर राख।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सती नगर निवासी धर्म सिंह जादौन की रूद्र फर्नीचर के नाम से फैक्ट्री है। पास में ही गोदाम है। यह सब फाउंड्री नगर में है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते ही गोदाम के अंदर से लपटें उठने लगीं। आग के विकराल होते ही पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। सब घर से बाहर की ओर भागे।

इसके बाद धर्म सिंह को जानकारी दी। धर्म सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। जानकारी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। वहां देखा तो आग काफी तेज थी। इसके बाद अन्य गाड़ियां बुलाई गईं। 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिर करीब पांच घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि आग का कारण शॉर्ट स​र्किट रहा। आग लगने के बाद इमारत गिरने लगी। इसका काफी हिस्सा ढह गया। बताया जा रहा है कि आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया।

अगर आप हमारे न्यूज़ ब्रेकिंग के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करके हमें सपोर्ट करें, धन्यवाद…

https://chat.whatsapp.com/Bd1V2ia1YGyCMbk8QApuWF

Related Articles

Leave a Comment