Home » आगरा आईं फ़िल्म अभिनेत्री करिश्मा ने डिजाइनर मेट गाला का किया उद्घाटन

आगरा आईं फ़िल्म अभिनेत्री करिश्मा ने डिजाइनर मेट गाला का किया उद्घाटन

by admin

आगरा। शनिवार को ताजनगरी में देश भर के बेहतरीन फैशन डिजायनरों की मौजूद थी और उस आयोजन में अभिनेत्री करिश्मा कपूर के उभरती मॉडल्स को फैशन टिप्स देना कार्यक्रम को चार चांद लगा रहा था। सिल्वर कलर की ड्रेस में सजी संवरी करिश्मा कपूर पहली बार ताजनगरी आईं थीं। जहां उन्होंने फैशन के क्षेत्र में आगरा को आगे बढ़ा रही महिलाओं की सराहना की और फैशन के मामले में आगरा के काफी आगे होने की बात कही।

अमाया पावर्ड बाई रचना द्वारा होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में डिजायनर मेट गाला का उद्घाटन सिने स्टॉर करिश्मा कपूर व अमाया की निदेशक रचना अग्रवाल ने श्रीगणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ताज नगरी की महिलाओं की ऐसे बेहतरीन आयोजन के लिए सराहना की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं खुद पर विश्वास रखें। फैशन के क्षेत्र में आज बहुत विकल्प हैं। लेकिन उसी ड्रेस को चुने जो आपके व्यक्तित्तव को निखारे और आपकी खूबसूरती को बढ़ाए। डिजायनर मेट गाला में कलकत्ता, दिल्ली, मुम्बई सहित देश भर के बेहतरीन डिजायनरों (पेम मेहता, रवानी राका, पिंक गोटा आदि) ने भाग लिया। जिसमें ड्रेस मटीरियल के साथ ज्वैलरी, डेकोरेटिव आयटन सहित एक छत के नीचे उत्सवी सीजन में हर चीज उपलब्ध थी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिला, रश्मि मगन, आनन्द प्रकाश, मल्लिका बंसल, सुरभी पाटनी, रोहिणी लाम्बा, प्रिया अरोरा, पूनम सचदेवा, पुष्पा पोपटानी आदि मुख्य रूप से मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Comment